गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के माधौपुरा गांव में किराना दुकान में सेंधमारी कर नगदी चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 18 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन और
.
दुकान की दीवार में छेद कर घुसे थे आरोपी
घटना 1-2 सितंबर की रात की है। ग्राम माधौपुरा निवासी बलाराम सिंह गुर्जर की दुकान में तीन बदमाशों ने दीवार में छेद कर घुसपैठ की और गल्ले से 18 हजार रुपये नगद चुरा लिए। वारदात के दौरान अचानक दुकान मालिक की नींद खुल गई।
उसने तीनों आरोपियों को भागते हुए देख लिया और गांव के ही तीन युवकों – लालू राजपूत, समंदर गुर्जर और तोफान राजपूत – पर शक जाहिर किया। इसके बाद 2 सितंबर को बलाराम सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी पकड़े
थाना प्रभारी संदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक यशपाल सिंह उर्फ लालू पिता कल्याण सिंह राजपूत और समंदर पिता प्रथीपाल गुर्जर (22) वारदात में शामिल हो सकते हैं।
दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि चोरी की योजना तोफान राजपूत के साथ मिलकर बनाई थी और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से चोरी की गई रकम में से कुल 6400 रुपए बरामद किए गए हैं।
तीसरा आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी तोफान राजपूत की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
्र

