धौलपुर में अनंत चतुर्दशी पर 200 से अधिक गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से विदाई दी।
धौलपुर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर में 200 से अधिक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से विदाई दी।
.
चंबल नदी में उफान की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें नदी से दूर रखा गया।
विसर्जन से पहले कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमाओं को धूमधाम से चंबल नदी तक पहुंचाया। सुरक्षा बलों की देखरेख में विसर्जन की रस्म संपन्न हुई।
चंबल नदी के उफान पर होने के चलते किसी भी हादसे को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सभी वाहनों को नदी के पास जाने से रोका गया। प्रशासन की सख्ती के बाद श्रद्धालु गणेश जी की प्रतिमा को हाथों में लेकर नदी किनारे पहुंचे। जहां उनका विधि विधान से विसर्जन किया गया।

