Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमाचलपुर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा: परिजनों ने...

माचलपुर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा: परिजनों ने महिला डॉक्टर से की मारपीट और कपड़े फाड़े, पुलिस ने केस दर्ज किया – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले के माचलपुर अस्पताल में शनिवार शाम मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर पायल पाटीदार के साथ मारपीट कर दी। यहां तक की महिला

.

क्या है पूरी घटना घटना करीब शाम 4 से 4:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। डॉक्टर पायल पाटीदार ने बताया कि मृतक युवक सुबह करीब 9 से 9:30 बजे ओपीडी में इलाज के लिए आया था। उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए जांच के बाद उसे आगे उपचार के लिए झालावाड़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन शव को लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचे और महिला डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगे। इसी दौरान महिलाओं ने डॉक्टर के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।

डॉक्टरों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई FIR घटना की जानकारी मिलते ही बीएमओ डॉक्टर सुनील चौरसिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर कभी किसी की जान लेने का इरादा नहीं रखते। मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

परिजन गुस्से में लौटकर आए और डॉक्टरों के साथ गाली-गलौच करते हुए महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। चौरसिया ने कहा कि इस तरह के दबाव में कोई भी डॉक्टर काम नहीं कर पाएगा। इसके बाद डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से माचलपुर थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने केस दर्ज किया पुलिस ने रात में ही मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, मृतक युवक अरविंद मालवीय, पिता प्रेमनारायण मालवीय निवासी माचलपुर, पेंट्री का काम करता था। उसकी पत्नी गर्भवती है। बेटे की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments