Monday, December 1, 2025
Homeराज्यबिहारसहरसा में सांप के काटने से महिला की मौत: घास काटते...

सहरसा में सांप के काटने से महिला की मौत: घास काटते समय डसा, परिजन ने झाड़-फूंक में समय गंवाया; डॉक्टर बोले-देर से लाए अस्पताल – Saharsa News



सहरसा के जलई थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की सांप काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बलिया सिमर गांव की भोली देवी(62) के रूप में हुई है। वह रामोवतार साह की पत्नी थी। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया। वही डॉक्टर ने

.

दरअसल, शनिवार शाम को भोली देवी खेत से घास लेकर घर लौट रही थीं। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर सांप ने उनके पैर में डस लिया। जिसको अंधेरा होने की वजह से देख नहीं सकी और घर पहुंचने पर उन्होंने परिजनों को बताया कि पैर में कुछ चुभा है।

ओझा के पास ले गए परिजन

परिजन पहले उन्हें स्थानीय ओझा के पास ले गए। वहां उनकी हालत और बिगड़ने लगी। फिर उन्हें नजदीकी क्लिनिक ले जाया गया। क्लिनिक के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सहरसा अस्पताल ले जाने सलाह दिया।

परिजन ने डॉक्टर पर लगाया आरोप

सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार के रात भोली देवी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में देरी की। हालांकि, अस्पताल में तैनात डॉ निेतेश कुमार सिंह का कहना है कि मरीज को काफी देर से अस्पताल लाया गया था। उन्होंने सांप के काटने की एंटी-वेनम दवा दी, लेकिन मरीज को बचाया नहीं जा सका।

मृतका के तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनकी मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है। सहरसा सदर अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments