Monday, April 20, 2026
Homeराज्यगुजरातआज से दो दिन के गुजरात दौरे पर अमित शाह: अहमदाबाद...

आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर अमित शाह: अहमदाबाद में कहा- मातृभाषा से बच्चों को वो सिखा सकते हैं, जो उसे कोई पाठ्यक्रम नहीं सिखा सकता


अहमदाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय राजभाषा का भविष्य उज्ज्वल है। आपको अपने बच्चों को अपनी मातृभाषा बोलना और पढ़ना सिखाना चाहिए। यह आपके बच्चों के लिए बहुत ज़रूरी है। अगर बच्चे की सोचने की शक्ति उसकी मातृभाषा में होगी, तो वह उसी भाषा में विश्लेषण, अनुमान और निर्णय लेगा।

बच्चे को अपनी पसंद की किसी भी भाषा में पढ़ने दें, लेकिन घर पर केवल अपनी मातृभाषा में ही बात करें। हम उसे उसकी मातृभाषा के माध्यम से वो सिखा सकते हैं जो दुनिया का कोई भी पाठ्यक्रम उसे नहीं सिखा सकता। गृहमंत्री ने यह बात गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हो रहे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में कही।

दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं गृहमंत्री रविवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे गांधीनगर, अहमदाबाद और महेसाणा जिलों में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद के नारणपुरा में गुजरात के सबसे बड़े 824 करोड़ की लागत से 1.18 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान एक भव्य कार्यक्रम और जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस खेल परिसर का दौरा राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों और ऑस्ट्रेलियाई खेल उत्कृष्टता मंच जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जा चुका है और इसकी गुणवत्ता एवं सुविधाओं को मान्यता दी गई है। इस नवनिर्मित खेल परिसर में एशियाई एक्वाटिक चैम्पियनशिप और विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तीन तस्वीरें…

मार्था टेक्नोलॉजी से बना है स्विमिंग पूल आमतौर पर स्विमिंग पूल बनाने के लिए गड्ढा खोदा जाता है। नीले रंग की टाइलें लगती हैं और पानी भरा जाता है, लेकिन मार्था टेक्नोलॉजी में पीवीसी कोटेड ऊंचे स्टील के गर्डर-प्लेटें लगती हैं। उस पर विशेष पीवीसी या रबर जैसी सामग्री की शीट बिछाते हैं।

इस शीट पर पानी भरा जाता है, अगर कोई तैराक छलांग लगाए या तेज तैरे, तो भी वह जमीन पर लगी टाइलों से नहीं टकराएगा। कोई चोट नहीं लगेगी। कॉमनवेल्थ या ओलंपिक खेल केवल मार्था तकनीक वाले पूल में ही खेले जा सकते हैं। मार्था पूल तकनीक में पूल को कस्टमाइज़ किया जा सकता है, यानी पूल को उसकी क्षमता के अनुसार छोटा या बड़ा बनाया जा सकता है।

कोलवडा तालाब।

कोलवडा तालाब।

शाम को कोलवडा तालाब का लोकार्पण करेंगे इसके बाद 5 बजे पेथापुर में एक और प्राथमिक आरोग्य केंद्र का उद्घाटन होगा। यहां के बाद वह कोलवडा तालाब का लोकार्पण करेंगे, और 5:30 बजे गांधीनगर महानगर पालिका और डाक विभाग की विविध विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

KVIC योजनाओं के लाभार्थियों से भी करेंगे संवाद शाम 5:30 बजे शाह अहमदाबाद में एम पल्लव ब्रिज का लोकार्पण करेंगे और इसके साथ ही नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. वे KVIC की ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत आयोजित साधन वितरण समारोह में भी उपस्थित रहेंगे, जहां लाभार्थियों को उपकरण सौंपे जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments