Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारदो युवकों की हत्या और कस्टडी डेथ का मामला: वैश्य-अति पिछड़ा...

दो युवकों की हत्या और कस्टडी डेथ का मामला: वैश्य-अति पिछड़ा एकता मंच ने की उच्च स्तरीय जांच और मुआवजे की मांग – Arwal News



ओझा विगहा गांव में दो युवकों की हत्या और पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में वैश्य-अति पिछड़ा एकता मंच ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

.

ओझा विगहा गांव के राहुल चंद्रवंशी और दशरथ चौधरी का अपहरण कर हत्या कर दी गई। दोनों के शव के केवल कुछ अस्थि अवशेष ही मिले हैं। पुलिस अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं कर पाई है। मंच के अनुसार जिले में इस तरह की क्रूर हत्या पहली बार हुई है।

प्रशासन की लापरवाही से उनकी मृत्यु हुई

दूसरे मामले में मदन सिंह टोला के प्रमोद चौधरी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अरवल के उत्पाद विभाग की पुलिस ने उन्हें घर से पकड़कर बेरहमी से पीटा। उचित इलाज के बिना उन्हें जेल भेज दिया गया। जेल प्रशासन की लापरवाही से उनकी मृत्यु हो गई।

परिजनों अस्पताल में बुलाकर मारपीट

मंच ने आरोप लगाया है कि, मृत्यु के बाद परिजनों को जहानाबाद सदर अस्पताल में बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई। संगठन ने दोनों मामलों में उच्च स्तरीय जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग की है। मंच ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे जिले में न्याय के लिए आंदोलन करेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments