Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहारचलती कार में लगी आग, बीच सड़क पर धूं-धूंकर जली: बांका...

चलती कार में लगी आग, बीच सड़क पर धूं-धूंकर जली: बांका में पीछे के दरवाजे से निकले सवार तीनों लोग, AC में शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका – Banka News


बांका के धोरैया थाना क्षेत्र के घोघा-पंजवारा स्टेट हाईवे पर गुरुवार शाम करीब 7:30 एक चलती कार में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। घटना बेलडीहा और अहिरो गांव के बीच हुई। इस घटना में कार सवार तीनों लोग पीछे के रास्ते से किसी तरह जान

.

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के बूढ़ानाथ चौक निवासी अमित कुमार अपने दो साथियों के साथ गोड्डा जा रहे थे। जहां रास्ते में कार का एसी अचानक बंद हो गया। कुछ ही देर में कार से धुआं निकलने लगा। धीरे-धीरे आग की लपटें उठने लगीं। कार सवारों ने तुरंत वाहन रोका और पीछे के दरवाजे से बाहर निकल गए। कार में आग लगने के बाद पटाखे की तरह आवाज हो रही थी। आसपास से गुजरने वाले वाहन भी अपने-अपने जगहों पर रुक गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग इतनी भीषण थी की कार बुरी तरह से जलकर राख हो गया। बड़ी घटना घटने से बाल बाल बच गया।

प्रारंभिक जांच में एसी सिस्टम में तकनीकी खराबी से शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना वाहनों की नियमित जांच और रखरखाव के महत्व को दर्शाती है। जान बचने के बाद कार में सवार तीनों लोग काफी भयभीत दिखे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments