Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमंदसौर में खादी ग्रामोद्योग स्टॉल पर स्वदेशी उत्पादों की धूम: सांसद...

मंदसौर में खादी ग्रामोद्योग स्टॉल पर स्वदेशी उत्पादों की धूम: सांसद सुधीर गुप्ता ने किया दुकानदारों से की चर्चा, खादी वस्त्रों और हर्बल उत्पादों पर मिल रही विशेष छूट – Mandsaur News


सेवा पखवाड़ा के तहत खादी ग्रामोद्योग द्वारा कंबल केंद्र मंदसौर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां खादी वस्त्रों, ग्रामोद्योग उत्पादों और हर्बल सामग्रियों पर आकर्षक छूट दी जा रही है।

.

सांसद सुधीर गुप्ता ने आज स्वदेशी वस्तुओं के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया और खुद भी खादी व ग्रामोद्योग के उत्पाद खरीदे।

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रभारी प्रबंधक ने बताया कि “लोकल फॉर वोकल” और स्वदेशी की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है। इस दौरान खादी वस्त्र जैसे कुर्ता, पायजामा, जैकेट, शर्ट, सूती व पोली कपड़े और ग्रामोद्योग उत्पाद जैसे शहद, शैम्पू, साबुन, तेल, अगरबत्ती आदि विशेष छूट पर उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में स्थानीय स्व सहायता समूहों के उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए। इससे उन्हें आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का अवसर मिल रहा है। यह पहल न केवल स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा दे रही है बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments