Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानदुकानदार को किडनैप कर की मारपीट, हाथ-पैर तोड़े: ग्रामीणों ने पहुंचाया...

दुकानदार को किडनैप कर की मारपीट, हाथ-पैर तोड़े: ग्रामीणों ने पहुंचाया हॉस्पिटल, पुलिस जुटी बदमाशों की तलाश में, पुरानी रंजिश के चलते वारदात – Barmer News


6 युवकों ने एक व्यक्ति को किडनैप कर मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। फिर अधमरे हालात में रोड कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर इलाज चल रहा है। घटना बाड़मेर जिले के चौहटन नेतराड़ गांव रविवार शाम की है। सूचना मिलते ही चौहटन पुलिस

.

पुलिस के अनुसार चौहटन थाना इलाके के इसरोल गांव के बानों की ढाणी निवासी बाबूलाल पुत्र भगाराम का कार में आए बदमाशों ने किडनैप कर लिया। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। बीच रास्ते में बदमाशों ने युवक बाबूलाल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। पुलिस की नाकाबंदी और लगातार पीछा करने पर युवक को बदमाशों ने अपहरण स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक कर भाग गए।

घायल का फिलहाल बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

पीड़ित युवक का कहना – खेताराम कई दिनों से उसकी जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। तीन दिन पहले उसने चौहटन थाने की लीलसर चौकी में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। उन्होंने अपहरण कर हाथ-पाथ तोड़ने की वारदात को अंजाम दे डाला।

घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए चौहटन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची बाड़मेर पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग टीमों का गठन कर बदमाशों की धर पकड़ के लिए नाकेबंदी करवा कर तलाश की जा रही है। वहीं घायल बाबूलाल का बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुरानी रंजिश के चलते किया हमला

घायल बाबूलाल और उसका गांव निवासी खेताराम के बीच में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके चलते खेताराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर हमला किया। बाबूलाल पचपदरा में टाचर पंचर की दुकान है। वहां से कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments