Thursday, May 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभाजपा नेताओं की शराब पार्टी, नशे में एक-दूसरे को कूटा: एसपी...

भाजपा नेताओं की शराब पार्टी, नशे में एक-दूसरे को कूटा: एसपी के सामने पूर्व मंत्री का धरना, बोले-पार्टी छोड़ दूंगा; विधायक-महापौर में हो गई सुलह – Madhya Pradesh News




मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी का दर्द फूट पड़ा
रतलाम में पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता हिम्मत कोठारी एसपी ऑफिस में धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनका दर्द भी खुलकर सामने आया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सुनवाई नहीं हो रही है और जनप्रतिनिधि भी सही-गलत नहीं देख रहे। उन्होंने भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों को गूंगा-बहरा तक कह दिया। पूर्व मंत्री का कहना है कि उनके बचपन के साथी और मीसाबंदी रहे बसंत पुरोहित की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। हिम्मत कोठारी ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे आमरण अनशन करेंगे और इसके लिए पार्टी से अनुमति मांगेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर पार्टी अनुमति नहीं देती, तो पार्टी भी छोड़ देंगे। हालांकि, पूर्व मंत्री के इस कदम के करीब एक घंटे बाद ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और प्लॉट से कब्जा भी हटा दिया। अब इस घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब भाजपा सरकार में भाजपा नेताओं की ही सुनवाई नहीं हो रही, तो आम आदमी की स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। 24 घंटे में बदल गए भाजपा नेताओं के स्वर
इंदौर में पानी के मुद्दे पर आमने-सामने आए भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के स्वर महज 24 घंटे में बदल गए। जो महेंद्र हार्डिया महापौर पर भेदभाव के आरोप लगा रहे थे, वही बाद में महापौर के गले मिलते नजर आए और पानी व्यवस्था को लेकर उनकी तारीफ भी करने लगे। दरअसल, विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 के साथ भेदभाव और पानी की टंकियों को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद बुधवार को वे भाजपा जिला नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निवास पहुंचे, जहां गिले-शिकवे दूर किए गए। खरी बात ये है कि भाजपा नेताओं की अंदरूनी खटपट सामने आने से पार्टी की किरकिरी हो रही थी। इसके बाद पार्टी ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। लेकिन सवाल अब भी वही है कि क्या इससे जनता की समस्या हल हो गई? शराब के नशे में आपस में भिड़े भाजपा नेता
सीधी में शराब पार्टी के बाद भाजपा युवा मोर्चा के नेता आपस में भिड़ गए। मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में भाजयुमो नेता इतने नशे में नजर आए कि चलते-चलते गिरते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि 17 मई को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सीधी पहुंचे थे। उसी रात भाजयुमो नेताओं ने एक ढाबे पर शराब पार्टी की थी। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अब इस वीडियो को लेकर पार्टी की किरकिरी हो रही है। कांग्रेस को भी हमला बोलने का मौका मिल गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा खुद को संस्कारी पार्टी बताती है, लेकिन उसके युवा नेता शराब के नशे में एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि यही भाजपा के असली संस्कार हैं। कांग्रेस विधायक ने किया धमाकेदार डांस
सिवनी के केवलारी से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस विधायक एक शादी समारोह में पहुंचे थे, जहां डीजे पर गाने बज रहे थे। माहौल ऐसा बना कि विधायक खुद को रोक नहीं पाए और समर्थकों के साथ जमकर झूमने लगे। इनपुट सहयोग – केके शर्मा (रतलाम), अभिषेक दुबे (इंदौर), मनोज शुक्ला (सीधी), विनोद सोनी (सिवनी) ये भी पढ़ें –
रील के लिए रिस्क, बाइक पर फेसबुक लाइव आए विधायक: जनता को छोड़कर भाजपा के कार्यक्रम में चले गए मंत्री मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह इन दिनों रामभक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़ के भैंसाना गांव में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस धार्मिक आयोजन के कर्ताधर्ता दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह ही हैं। पूरी खबर पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments