Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनवरात्रि का पहला दिन: मां शैलपुत्री की पूजा शुरू, मंदिरों में...

नवरात्रि का पहला दिन: मां शैलपुत्री की पूजा शुरू, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु; पंडालों का निर्माण तेज – Ghazipur News


कृपा कृष्ण | गाजीपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर में शारदीय नवरात्रि का पर्व सोमवार से शुरू हो गया है। सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है।

गहमर स्थित आदि शक्ति मां कामाख्या धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। यह शक्ति पीठ पूर्वांचल के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दिलदारनगर के सायर माता मंदिर में भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजन किया। 3 तस्वीरों में देखिए मां देवी की आराधना…

करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी भवानी मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मुहम्मदाबाद नगर में तहसील परिसर स्थित मां मनोकामना देवी मंदिर और मां महाकाली मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा। नवापुरा मोड़ स्थित दुर्गा मां के मंदिर पर भी श्रद्धालु पहुंचे।

सलेमपुर मोड़, तिवारीपुर मोड़ और कुंडेसर स्थित दुर्गा मंदिरों में भी पूजा-अर्चना जारी रही। रेवतीपुर स्थित मां भगवती, बहादुरगंज की मां चंडी देवी और सैदपुर स्थित मां काली धाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

शहर के विभिन्न स्थानों पर पंडालों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस वर्ष नवरात्रि में पंडालों की भव्यता देखने को मिलेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments