Monday, December 1, 2025
Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स: हॉन्गकॉन्ग में सेकेंड वर्ल्ड वॉर का 453.6 किलो वजनी...

वर्ल्ड अपडेट्स: हॉन्गकॉन्ग में सेकेंड वर्ल्ड वॉर का 453.6 किलो वजनी बम मिला, 6 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया


27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हॉन्गकॉन्ग के क्वॉरी बे में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर वर्ल्ड वॉर-2 का 1000 पाउंड (करीब 450 किलो) वजनी अमेरिकी बम मिला है।

यह बम करीब 5 फीट लंबा था और जमीन में दबा हुआ मिला। यह इलाका रिहायशी और कमर्शियल इमारतों से घिरा हुआ है, जहां अचानक खतरे का माहौल बन गया।

प्रशासन ने तुरंत इलाके के करीब 1900 घरों से लगभग 6 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। विशेषज्ञों ने बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

दूसरे विश्व युद्ध को खत्म हुए लगभग 80 साल हो चुके हैं, लेकिन उसके अवशेष आज भी दुनिया के कई हिस्सों में खतरा बने हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

खालिस्तानी आतंकी पन्नू का करीबी गोसल कनाडा में गिरफ्तार

खालिस्तानी आतंकी इंद्रजीत सिंह गोसल को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया। गोसल को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी माना जाता है।

एक साल के अंदर-अंदर गोसल को कनाडाई पुलिस ने दूसरी बार गिरफ्तार किया है। उसपर हथियार रखने को लेकर कई तरह के आरोप हैं।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा में, गोसल पिछले साल जून 2023 SFJ (सिख फॉर जस्टिस) का प्रमुख आयोजक बन गया था।

निज्जर की हत्या के बाद पन्नू ने गोसल को अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगी के रूप में चुना था। उसकी गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब भारत और कनाडा दोनों ने अपने संबंधों को सुधारने के साथ आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने के अपनी सहमति जताई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments