Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यदिल्लीराजस्थान में भारी बारिश, जयपुर में रावण के पुतले बहे: मानसून...

राजस्थान में भारी बारिश, जयपुर में रावण के पुतले बहे: मानसून सीजन खत्म, देश में 1500 मौतें; अक्टूबर में 15% ज्यादा बारिश संभव


  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Alert LIVE Photos Update; Rajasthan Jaipur | Bihar Haryana MP UP

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर से मानसून मंगलवार को खत्म हो गया, लेकिन बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट है। कल जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जयपुर में 2 घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं।

जयपुर के इलाकों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। दशहरा पर रावण दहन के लिए तैयार पुतले भी पानी में बहते दिखे। कोटा में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला भीग गया। दावा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है। मौसम विभाग ने राजस्थान में दशहरे के दिन, 2 अक्टूबर को भी तेज बरसात की आशंका जताई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस साल देश में मानसून सीजन (जून से सितंबर तक) में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई है। भारत में चार महीने के दौरान 868.6mm बारिश होती है। इस साल 937.2mm वर्षा दर्ज की गई।

मौसम से जुड़ी घटनाओं में 1520 लोगों की मौत हुई। कुल मौतों में से 935 बाढ़ और भारी बारिश से हुईं, जबकि 570 लोग बिजली गिरने और आंधी-तूफान में मारे गए। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 290 मौतें दर्ज की गईं।

IMD ने बताया कि बारिश का दौर अक्टूबर से दिसंबर तक जारी रहेगा। अक्टूबर में सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भी मानसून के बाद सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

देश में बारिश की 4 तस्वीरें…

राजस्थान के कोटा स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को 221 फीट का रावण भीग गया। हालांकि, इसे वाटरप्रूफ बनाया गया है। भारी बारिश के कारण रामलीला में लंका दहन टल गया।

राजस्थान के कोटा स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को 221 फीट का रावण भीग गया। हालांकि, इसे वाटरप्रूफ बनाया गया है। भारी बारिश के कारण रामलीला में लंका दहन टल गया।

जयपुर के टोंक में मंगलवार को बीसलपुर बांध पर बने पुलिया के आर-पार पानी बहने लगा। पुलिया पर एक पिकअप फंस गई, जिसमें 11 लोग सवार थे। सभी का रात को रेस्क्यू किया गया।

जयपुर के टोंक में मंगलवार को बीसलपुर बांध पर बने पुलिया के आर-पार पानी बहने लगा। पुलिया पर एक पिकअप फंस गई, जिसमें 11 लोग सवार थे। सभी का रात को रेस्क्यू किया गया।

दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश से लाल किला में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले खराब हो गए। इससे रामलीला आयोजक, लव कुश रामलीला कमेटी को लाखों का नुकसान हो गया।

दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश से लाल किला में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले खराब हो गए। इससे रामलीला आयोजक, लव कुश रामलीला कमेटी को लाखों का नुकसान हो गया।

यूपी के मथुरा में मंगलवार दोपहर में ढाई घंटे जोरदार बारिश हुई। इससे नए बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे एक कार डूब गई। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

यूपी के मथुरा में मंगलवार दोपहर में ढाई घंटे जोरदार बारिश हुई। इससे नए बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे एक कार डूब गई। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें…

देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़:28 जिलों में अलर्ट, अगले 3 दिन बारिश, आंधी-बिजली के आसार

रायपुर में मंगलवार दोपहर तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की चेतावनी दी है।

रायपुर में मंगलवार दोपहर तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की चेतावनी दी है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार से अगले 3 दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। 28 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दशहरे पर भी बारिश की संभावना है। बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और बलौदाबाजार को छोड़कर राज्य के बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट है। बीते 24 घंटों के दौरान, नारायणपुर में सबसे ज्यादा 20mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में रावण के पुतले भीगने से लाखों का नुकसान

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में सड़कों से लेकर मैदानों तक जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव के चलते रिंग रोड, नेशनल हाईवे-24, धौला कुआं, मालवीय नगर, साउथ एक्सटेंशन में लंबे-लंबे जाम में लोग फंसे रहे।

कई रामलीला मैदानों में पानी भर गया। रावण के पुतले भीगने से खराब हो गए, जिससे रामलीला आयोजकों को लाखों का नुकसान हुआ। अचानक आई बारिश ने रावण के पुतले बनाने वालों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। वे उन्हें सुरक्षित जगहों पर रखते, उससे पहले ही रावण के पुतले पानी के बहाव में बहने लगे।

03:30 AM1 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में 22 साल बाद मानसून समय से पहले विदा

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि इस साल दिल्ली से मानसून अपने तय समय से एक दिन पहले, 24 सितंबर को विदा हो गया। दिल्ली में सामान्य तौर पर मानसून 25 सितंबर को विदा होता है।

दिल्ली में इस बार 22 साल बाद मानसून की विदाई तय समय से पहले हुई है। इससे पहले 2002 में मानसून 20 सितंबर को विदा हुआ था। दिल्ली के इतिहास में पहली बार मानसून इतनी जल्दी खत्म हो गया था। 2024 में, मानसून की वापसी 2 अक्टूबर को हुई थी।

01:49 AM1 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, दशहरा पर बरसात की आशंका

मंगलवार को जयपुर और सीकर में बारिश से सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भर गया।

मंगलवार को जयपुर और सीकर में बारिश से सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भर गया।

राजस्थान के 16 जिलों में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर 4 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। बीते 2 दिन में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर समेत अलग-अलग जिलों में 4 इंच तक बारिश हुई है। जयपुर में सड़कों पर कमर तक पानी लग गया। रावण के पुतले भी पानी में बहते दिखे। शहर में दशहरा (2 अक्टूबर) पर भी तेज बरसात की आशंका है।

कोटा में 221 फीट का रावण का पुतला भीग गया है। दावा है कि यह दुनिया में सबसे ऊंचा रावण का पुतला है। इसके लिए एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को बुलाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:23 AM1 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

देश में इस मानसून सीजन 8% ज्यादा बारिश

भारत में चार महीने का मॉनसून सीजन (जून-सितंबर) मंगलवार को समाप्त हो गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी मंगलवार को दी। इस सीजन 937.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य बारिश 870 मिमी से 8% ज्यादा रही।

आमतौर पर देश में मानसून केरल के रास्ते 2 जून को आता है, लेकिन इस बार 8 दिन पहले 24 मई को ही आ गया था। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी है।

01:17 AM1 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments