Friday, April 17, 2026
HomeएजुकेशनOctober School Holidays: अक्टूबर में बच्चों की मौज ही मौज! इतने दिन...

October School Holidays: अक्टूबर में बच्चों की मौज ही मौज! इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल


Image Source : PIXABAY
सांकेतिक फोटो

चाहे बच्चे हों या बड़े, छुट्टी के नाम से हर किसी के चेहरे पर एक मुस्कान आ ही जाती है। हालांकि, बच्चों के अंदर स्कूल की छुट्टियों को लेकर एक अलग ही उत्सुकता होती है, जिसे किसी से भी कंपेयर नहीं किया जा सकता है। किसी भी स्कूल में हर माह प्रत्येक रविवार की छुट्टी फिक्स ही होती है, जिसका बच्चों को बेसबरी से इंतजार रहता है। लेकिन आज इस खबर के जरिए हम जानेंगे कि अक्टूबर माह में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे, या यूं कहें कि इस माह बच्चों को कितनी छुट्टियां मिलेंगी। 

इस माह यानी अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार है।  इस माह चार रविवार पड़ रहे हैं। यह माह त्योहारों से भी भरा हुआ है, इसलिए इस माह ज्यादा छुट्टियां रहने वाली हैं। इस माह गांधी जयंती, दशहरा(विजयदशमी) महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपावली, छठ पूजा के मौके पर स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। स्कूल्स 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन बंद रहेंगे, इस दिन ही इस बार दशहरा भी पड़ रहा है। 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भी स्कूल बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को दिवाली पड़ रही है। दीवाली के अवसर पर कितने दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी, ये हर राज्य अपने मुताबिक अलग-अलग तय करेगा। 

  • 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती एवं दशहरा
  • 7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती
  • 20 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी, दिवाली
  • 27 अक्टूबर: हल षष्ठी (ललई छठ)
  • 28 अक्टूबर: छठ पूजा

नवरात्रि उत्सव और विजयदशमी पर्व को लेकर कई स्कूलों ने 6 अक्टूबर तक छुट्टियां घोषित की हैं। आइए उन राज्यों पर एक नजर डालें जहां दुर्गा पूजा उत्सव के लिए स्कूल बंद हैं। 

  • पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा के चलते पश्चिम बंगाल में स्कूल 6 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियों की तारीखों में थोड़ा अंतर हो सकता है। 6 अक्टूबर के बाद कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।
  • असम: असम में दशहरा के लिए 30 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई थीं, और गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।
  • दिल्ली: दिल्ली शिक्षा निदेशालय की एक अधिसूचना के अनुसार, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। हालांकि, निजी स्कूलों में छुट्टियों की तारीखों में बदलाव हो सकता है। कक्षाएं 3 अक्टूबर से फिर से शुरू होंगी।
  • उत्तर प्रदेश: दशहरा और गांधी जयंती के अवसर पर 1 और 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
  • बिहार: इसी तरह बिहार में भी 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इसके अलावा, कुछ जिलों में छुट्टियां 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई हैं।
  • झारखंड: आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, धनबाद में सरकारी स्कूल 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इसके अलावा, कुछ स्कूलों में छुट्टियां 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई हैं।
  • ओडिशा: ओडिशा में स्कूल 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे और 3 अक्टूबर को फिर से खुलने की संभावना है।

आपको बता दें कि रविवार छोड़कर ये छुट्टियां राज्य के अनुसार बदल सकती हैं। चूंकि बिहार राज्य में छठ विशेष त्योहार होता है ऐसे में वहां पर छठ के उपलक्ष्य में कई दिनों तक छुट्टी रहती है। लेकिन कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्यों पर निर्भर करती हैं। लेकिन कुछ नेशनल होलीडेज होते हैं जो लगभग पूरे देश में ही होते हैं। 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments