2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कर्नाटक के बेलगावी में उर्स जुलूस के दौरान हु’आई लव मोहम्मद’ के नारे लगाए गए। घटना शुक्रवार रात की है। अधिकारियों ने बताया कि जुलूस मेहबूब सुहानी दरगाह से निकाला गया था। जब उसे खड़क गली से निकाला गया तो कुछ लोगों ने नारे लगाए। इसके बाद यहां पत्थरबाजी हुई।
पुलिस ने बताया कि जुलूस यहां से निकाला नहीं जाता था, लेकिन इस बार रास्ता बदला गया था। स्थानीय लोगों ने जुलूस के खड़क गली से निकालने का विरोध किया था। पुलिस ने बताया कि दोनों फिलहाल हालात काबू हैं। यहां पर फोर्स तैनात किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
जम्मू-कश्मीर के सांबा में बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया; सुरक्षा बलों ने तलाशी शुरू की

जम्मू-कश्मीर के सांबा में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के रामगढ़ सेक्टर में नांगा गांव के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराता देखा गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी शुरू कर दिया है। ड्रोन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान की ओर से आता हुआ देखा गया।
सुरक्षा बलों और पुलिस की टीमों को तुरंत इलाके की तलाशी लेने और यह सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया कि सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों, विस्फोटक को न गिराया जाए।
वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 5 से 7 अक्टूबर तक यात्रा एहतियातन स्थगित कर दी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की आशंका जताई है, जिस कारण यह निर्णय लिया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बोर्ड ने यह कदम उठाया। नवरात्रि के दौरान अब तक 1.70 लाख से ज्यादा श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। मौसम सामान्य होने पर यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

ओडिशा में श्री जगन्नाथ मंदिर के ऐतिहासिक दस्तावेजों को संरक्षित करने के लिए मंदिर प्रशासन डिजिटल लाइब्रेरी बनाएगा। इसमें ताम्र पत्तों पर लिखी दुर्लभ पांडुलिपियां, 12वीं सदी के मंदिर की परंपरागत रीतियों का डेटा और मंदिर का पवित्र पंचांग ‘मदला पंजी’ संरक्षित किया जाएगा।

