Thursday, April 16, 2026
Homeफूडबलिया में यहां मिलता है देसी पोहा, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे...

बलिया में यहां मिलता है देसी पोहा, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे पिज्जा-बर्गर


Last Updated:

Food News: बलिया शहर की गलियों में एक छोटा सा रेस्टोरेंट अपनी खास देसी व्यंजन पोहा के लिए जाना जा रहा है. यहां सुबह-सुबह की भाप उड़ाती पोहा और ताजा चाय की खुशबू दूर-दूर तक फैलती है और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है

अब आपको एक ऐसे देसी लाजवाब व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसकी ग़मक खबर में भी महसूस होगी. बिल्कुल एक चटपटी, मजेदार और स्वाद से भरपूर खबर, जिसे पढ़ते ही आपके भी मुंह से पानी टपक सकता है. बलिया शहर की गलियों में एक रेस्टोरेंट है. जहां सुबह-सुबह भाप उड़ाता पोहा और चाय की खुशबू लोगों को खुद अपनी तरफ आकर्षित कर रही है. यहां का सादा सा दिखने वाला पोहा आजकल लोगों की पहली पसंद बन चुका हैं.

रेस्टोरेंट की कुक पूनम ने कहा कि बड़े ही प्यार और तड़के के साथ इसे ग्राहकों के लिए तैयार किया जाता हैं. भले ही मेन्यू में दर्जनों आइटम हैं. लेकिन जो दीवानगी पोहे को लेकर है, वो किसी और के लिए नहीं हैं. बनाने की विधि भी बड़ी ही दिलचस्प और आसान है. चूड़े को बस 5 मिनट तक पानी में भिगो दो, उधर कड़ाही में तड़का लगाए

दही पोहा मिलता है 40 रुपये
फिर इसमें डाल दो पोहा. ऊपर से धनिया और नींबू का जादू! फिर देखो, स्वाद सीधे दिल में उतर जाएगा. यकीन मानिए, जिसने इस पोहा के स्वाद का आनंद लिया, तारीफ करना नहीं भूला. हालांकि, यहां सादा पोहा ₹30 और दही पोहा ₹40 में मिलता हैं. ग्राहक रजनीकांत सिंह ने कहा कि, “वह तो यहां बस चाय पीने आए थे, लेकिन पास की टेबल से पोहे की इतनी तारीफ सुन ली कि खुद को रोक नहीं पाया और ऑर्डर दे दिया.ग्राहक ने आगे कहा कि फिर पहला निवाला लेते ही समझ गया कि यह केवल नाश्ता नहीं, बल्कि देसी भावनाओं वाला खाना है”. इसका स्वाद एकदम घर जैसा है. न ज्यादा मसाले, न ज्यादा तामझाम फिर भी स्वाद बहुत लाजवाब है. ग्राहक आसिफ जैदी ने कहा कि यह डिश न केवल ज़ायकेदार है, बल्कि सेहतमंद भी है. जिसे खाने से दिल और आत्मा को तृप्त हो जा रहा है.आज जहां हर गली में बर्गर-पिज्जा और समोसा की दुकानों की भीड़ है, वहीं इस छोटे से देसी पोहा ने सबको पछाड़ दिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बलिया में यहां मिलता है देसी पोहा, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे पिज्जा-बर्गर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments