Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी: युवक को झांसा...

लखनऊ में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी: युवक को झांसा देकर ₹9.58 लाख ठग लिए – Lucknow News



ऑनलाइन ट्रेडिंग और दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लखनऊ के एक ऑटो पार्ट्स व्यवसायी से जालसाजों ने करीब ₹9.58 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।

.

टिकैतगंज निवासी अंकित सिंह ने बताया कि आदित्य कुमार और अजय गुप्ता ने उन्हें फेयर डील और बिग सिक्स लाइव जैसे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताया। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए हर दिन ₹2000 से ₹3000 तक कमाने का झांसा दिया गया। शुरुआत में ₹10,000 का जमा कर विश्वास भी दिलाया गया।

इसके बाद आदित्य कुमार के कहने पर पीड़ित ने कई अलग-अलग खातों में ₹20,000 से लेकर ₹1,50,000 तक का निवेश किया। दोनों जालसाजों ने मोनिका हाड़ा, अजय, नजीम खान के खातों में 9.58 लाख रुपए जमा करवाए।

धमकियाँ और मानसिक उत्पीड़न

पीड़ित का कहना है कि पैसा वापस मांगने पर आदित्य कुमार ने कहा कि पैसे तभी मिलेंगे जब वह उनके स्कैम लिंक को दूसरों को प्रमोट करेगा। इसके साथ ही आदित्य ने धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की गई तो परिवार समेत रास्ते से हटा दिया जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि आदित्य और अजय एक संगठित ठगी गिरोह चलाते हैं, जो भोले-भाले लोगों को फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई ठगते हैं।

थाना और पुलिस आयुक्त को दी सूचना, कोई कार्रवाई नहीं

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत थाने और पुलिस आयुक्त से की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद न्यायालय की शरण में आना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments