Friday, April 10, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: केरल के आनंद मामले...

दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: केरल के आनंद मामले को लेकर रोष मार्च, न्याय दिलाने की मांग, बोले- RSS की अमानवीय हरकत – bahadurgarh (jhajjar) News


दिल्ली में प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। इस प्रदर्शन में बहादुरगढ़ से भी भारी संख्या में युवा कांग्रेसियों ने भाग लिया।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के आह्वान पर मंगलवार को दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बहादुरगढ़ समेत अन्य जिलों से कांग्रेसियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

.

यह प्रदर्शन केरल के आनंद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सड़कों पर उतरकर RSS की कथित अमानवीय और शर्मनाक हरकतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि आज देश में नफरत की राजनीति अपने चरम पर है। केरल के आनंद के साथ हुई अमानवीय घटना न केवल एक व्यक्ति के खिलाफ हिंसा है, बल्कि यह हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक आवाज उठाएगी। जब तक आनंद को न्याय नहीं मिलता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

दिल्ली में हुए प्रदर्शन में भाग लेते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।

संविधान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी युवा कांग्रेस

हरियाणा युवा के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। हम संविधान के अनुच्छेदों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। केरल के आनंद के साथ हुआ अन्याय पूरे देश के युवाओं को झकझोरने वाला है। हम इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएंगे ताकि दोषियों को सख्त सज़ा मिल सके।युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह लड़ाई न्याय और समानता के लिए

वहीं, हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी सत्यवान गहलोत ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश की आत्मा के लिए है। RSS और उससे जुड़े संगठनों द्वारा फैलाए जा रहे नफरत के जहर को अब रोकना होगा। युवा वर्ग देश की एकता, भाईचारे और इंसानियत के लिए सड़कों पर उतरा है। यह लड़ाई न्याय और समानता के लिए है।

दिल्ली में प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

दिल्ली में प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

यह लड़ाई संविधान, इंसानियत और न्याय के सम्मान की

बहादुरगढ़ से हरियाणा युवा कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने कहा कि यह प्रदर्शन न केवल एक राज्य की घटना पर प्रतिक्रिया थी, बल्कि देश में बढ़ती असहिष्णुता और नफरत की राजनीति के खिलाफ युवा आवाज का प्रतीक बन गया। यादव ने साफ कहा कि यह लड़ाई संविधान, इंसानियत और न्याय के सम्मान की है और इसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

इस मौके पर हरियाणा युवा कांग्रेस की सह प्रभारी प्रियंका चांडीलिया, दिनेश पोसवाल, विनीत खर्ब,सागर कौशिक, कृष्ण अत्रि,रजत लाठर, विकास दायमा, सोवीन, विकास ढांडा, मुबीन खान, अभिषेक राव,धर्मेंद्र राणा, हरदीप राणा, सुशील हुड्डा, जगमिंद्र व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तख्तियां और बैनर लेकर न्याय की पुकार लगाई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments