Monday, April 13, 2026
Homeविदेशमोगा के युवक की कनाडा में मौत: कैलगरी में हुआ एक्सीडेंट,...

मोगा के युवक की कनाडा में मौत: कैलगरी में हुआ एक्सीडेंट, परिवार ने सरकार से की शव काे भारत लाने की मांग – Moga News



कनाडा के कैलगरी में हुए हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। (प्रतीकात्मक फोटो)

पंजाब के मोगा के युवक की कनाडा के कैलगरी में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ट्रक ड्राइवर था। गांव के लोगों ने सरकार से युवक के शव को भारत लाने की मांग की है, जिससे परिवार गांव में उसका अंतिम संस्कार कर सके।

.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनदीप सिंह के के नाम से हुई, गांव घोलिया खुर्द का रहने वाला था। उसका ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। इस घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने सरकार से मांग की है कि मृतक का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मनदीप सिंह का शव भारत लाने जाने में मदद करने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments