Wednesday, September 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदेवास में दो दोस्तों की संदिग्ध मौत मामला: दोनों युवकों के...

देवास में दो दोस्तों की संदिग्ध मौत मामला: दोनों युवकों के सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल की जांच जारी – Dewas News



देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम सुनवानी महाकाल के दो युवकों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। गुरुवार शाम गांव के आशीष और विवेक शिप्रा के श्मशान घाट पर घायल अवस्था में मिले थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए इंदौर ले गए, जहां दोनों

.

पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच में अब तक यह सामने आया है कि श्मशान में दोनों के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति नहीं गया था, जिससे मामला और रहस्यमय बन गया है।

दोनों के फोन जब्त, दूध लेने गए फिर नहीं लौटे पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं, साथ ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दोनों युवक शिप्रा की शुकल्या डेयरी पर दूध देने पहुंचे नजर आ रहे हैं। फुटेज में दोनों बिल्कुल सामान्य दिखाई दे रहे हैं। डेयरी से लौटने के बाद दोनों घर नहीं पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, विवेक और आशीष आपस में अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ दिखाई देते थे। घटना से पहले विवेक ने अपने सोशल मीडिया पर “The End” लिखा था, जिसे पुलिस जांच का हिस्सा बना रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई। जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments