Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यबिहारनालंदा में ट्रेन से नीचे गिरने से बुजुर्ग की मौत: राजगीर-बख्तियारपुर...

नालंदा में ट्रेन से नीचे गिरने से बुजुर्ग की मौत: राजगीर-बख्तियारपुर रेलवे ट्रैक पर मिला शव; बेटी के घर जा रहे थे, वोटर कार्ड से हुई पहचान – Nalanda News


नालंदा में ट्रेन से नीचे गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। राजगीर बख्तियारपुर रेलखंड के इमली बीघा हॉल्ट और वेना रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। मृतक रामलगन यादव(78) अस्थावां थाना क्षेत्र के जहांगीर पुर गांव के रहने वाले थे।

.

परिजन ने बताया कि बुधवार को बिहार शरीफ स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बख्तियारपुर अपनी बेटी के घर छठ पर्व का निमंत्रण देने जा रहे थे। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से नीचे गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पॉकेट में रखे वोटर कार्ड से पुलिस ने पहचान की, जिसके बाद परिवार को जानकारी दी गई। देर रात पुलिस से हादसे की जानकारी मिली।

अस्पताल में मौजूद परिजन

जांच में जुटी रेलवे पुलिस

बिहार शरीफ स्टेशन के प्रभारी संजय कुमार पंडित ने बताया कि शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रेन से गिरने की वजह से मौत हुई है। फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की फाइल फोटो।

मृतक की फाइल फोटो।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments