Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यराजस्तानअंता उपचुनाव में बीजेपी ने सांसद-दुष्यंत को बनाया चुनाव प्रभारी: जोगाराम...

अंता उपचुनाव में बीजेपी ने सांसद-दुष्यंत को बनाया चुनाव प्रभारी: जोगाराम पटेल को चुनाव प्रभारी मंत्री और श्रीचंद कृपलानी को बनाया सह प्रभारी – Jaipur News



अंता उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वसुंधरा राजे के बेटे और झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया हैं।

.

अंता विधानसभा उनके लोकसभा क्षेत्र में ही आती हैं। ऐसे में पार्टी ने उन्हें चुनाव में प्रभारी बनाया हैं। बीजेपी के साथ-साथ सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न हैं।

इसके साथ ही पार्टी ने मंत्री जोगाराम पटेल को चुनाव प्रभारी मंत्री और विधायक श्रीचंद कृपलानी व जिला प्रभारी छगन माहुर को चुनाव सह प्रभारी बनाया है।

चुनाव समिति में 11 सांसद-विधायक शामिल बीजेपी ने अंता उपचुनाव को लेकर चुनाव समिति में 2 सांसद, 9 विधायक और 2 मंत्रियों को शामिल किया है।

चुनाव में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, मंत्री मंजू बाघमार, विधायक राधेश्याम बैरवा, विधायक सुरेश धाकड़, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, विधायक अनिता भदेल, विधायक प्रताप सिंघवी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, विधायक ललित मीणा और पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल को दी गई हैं।

स्टार प्रचारकों में 40 नेता शामिल इससे पहले बीजेपी ने 17 अक्टूबर को अंता उपचुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारको की एक लिस्ट भी जारी की थी। इसमें सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित पूरी कैबिनेट, केंद्रीय मंत्री सहित 40 नेताओं को शामिल किया गया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments