Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकाशी में मां काली के प्रतिमा का विसर्जन; VIDEO: 5 फीट...

काशी में मां काली के प्रतिमा का विसर्जन; VIDEO: 5 फीट चौड़ी गली से 2 घंटे में निकली मां की प्रतिमा,5 थाने की फोर्स रही तैनात – Varanasi News


देवनाथपुरा स्थित नवसंघ क्लब की मां काली के प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मैदागिन कंपनी बाग स्थित मंदाकिनी कुंड में किया गया। विसर्जन यात्रा के पूर्व देवनाथपुरा स्थित नवसंघ के पंडाल में मां काली की प्रतिमा का विधिवत पूजन अर्चन के बा

.

देखें तस्वीर…

मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब।

मां की तस्वीर लेने वालों की होड़।

मां की तस्वीर लेने वालों की होड़।

महिलाओं ने मां को लगाया सिन्दूर।

महिलाओं ने मां को लगाया सिन्दूर।

शोभायात्रा संकरी गलियों में कड़ी सुरक्षा के बीच जयघोष के साथ मुख्य सड़क पर पहुंची। पांडेय हवेली मुख्य मार्ग पर प्रतिमा के आने पर गोदौलिया चौराहे तक फोर्स मुस्तैद रही। ढोल-नगाड़े की थापों के बीच शोभायात्रा के अतिसंवेदनशील इलाके मदनपुरा से गुजरने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की किलेबंदी की गई। जिस वाहन पर मां काली की प्रतिमा थी उसपर आगे विधायक सौरभ श्रीवास्तव खुद बैठे और श्रद्धालु को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ने का आदेश दिखा।

मां के जयकारों से गूंज उठा काशी।

मां के जयकारों से गूंज उठा काशी।

प्रतिमा निर्धारित मार्ग से गुजरती रही लोग उस पर फूलों की वर्षा भी करते रहे। ढाक की थाप पर बंग श्रद्धालु थिरकते भी रहे। विसर्जन शोभायात्रा मदनपुरा, जंगमबाड़ी होते हुए विसर्जन जुलूस गोदौलिया चौराहे पर पहुंची। जहां मां काली की प्रतिमा वाले वाहन ने चौराहे पर सात चक्कर लगाए। इसके बाद जुलूस धीरे-धीरे बांसफाटक, बुलानाला होते हुए मैदागिन स्थित कंपनी बाग में पहुंचा। यहां आरती के बाद मां काली के प्रतिमा का विसर्जन किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments