Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरणजीत हनुमान मंदिर में भट्टी पूजन हुआ: 50 हजार भक्तों के...

रणजीत हनुमान मंदिर में भट्टी पूजन हुआ: 50 हजार भक्तों के लिए तैयार हो रही प्रसादी; अन्नकूट में पूड़ी, सब्जी, नुक्ती और भजिए – Indore News


प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में बुधवार को भट्टी पूजन हुआ। पूजन के बाद भोग प्रसादी बनाने का काम शुरू हुआ। गुरुवार को मंदिर परिसर में चलित अन्नकूट महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें 50 हजार से ज्यादा भक्तों के लिए प्रसादी तैयार की जा रही है। अन्नकूट में पूड़ी,

.

बुधवार को मंदिर परिसर के ग्राउंड में अन्नकूट के लिए अस्थायी भट्टियां तैयार की गईं, जिन पर प्रसादी बनाने का काम चल रहा है। सबसे पहले नुक्ती तैयार की जा रही है, इसके बाद अन्य व्यंजन बनाए जाएंगे। गुरुवार शाम को बाबा रणजीत का भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग और आरती की जाएगी। भोग लगाने के साथ ही अन्नकूट महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर शहर के 101 मंदिरों में भोग प्रसादी भी भेजी जाएगी।

मंदिर में भट्टी पूजन के बाद प्रसादी बनाने का काम हुआ शुरू।

विधि विधान से किया पूजन

बुधवार को मंदिर परिसर में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास सहित भक्त मंडल के सदस्य और मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारियों ने विधि विधान के साथ भट्टी पूजन किया। मंत्रों उच्चार के साथ पूजन कर, भट्टी में आग प्रज्ज्वलित कर प्रसादी तैयार करने के काम की शुरुआत की गई।

मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी तैयार की जा रही है।

मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी तैयार की जा रही है।

50 हजार भक्तों के लिए तैयार होगा भोग

मंदिर में चलित अन्नकूट का आयोजन किया है। 50 हजार भक्तों के लिए भोजन प्रसादी तैयार की जा रही है। मंदिर परिसर के अलग अलग काउंटर की व्यवस्था रहेगी, जहां से भक्तों को पैकेट में प्रसादी दी जाएगी। प्रसादी में पूड़ी,सब्जी, नुक्ती और भजिए रहेंगे। मंदिर परिसर में होने वाले इस आयोजन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। चलित अन्नकूट होने से भक्तों को ज्यादा देर लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments