Monday, December 1, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशकलेक्टर ने देव दीवाली पर की खजराना मंदिर में पूजा: अन्नक्षेत्र...

कलेक्टर ने देव दीवाली पर की खजराना मंदिर में पूजा: अन्नक्षेत्र में प्रसाद भी लिया, बोले- सिंहस्थ के पहले करेंगे मंदिर का विस्तार – Indore News



कलेक्टर ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की।

कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर्व पर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा बुधवार को खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना, अभिषेक और आरती कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्री गणेश जी से इंदौर की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

.

कलेक्टर ने कहा कि सिंहस्थ को देखते हुए खजराना श्री गणेश मंदिर का विस्तार किया जाएगा, ताकि एक साथ बड़ी संख्या में भक्तजन सुविधापूर्वक दर्शन कर सकें। उन्होंने यहां खजराना श्री गणेश को छप्पन भोग लगाया, उसके बाद अन्न क्षेत्र का अवलोकन भी किया। गणेश मंदिर स्थित अन्न क्षेत्र में भक्तों के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की।

खजराना मंदिर के पूजारी भट्ट परिवार ने प्रशासनिक अफसरों को सम्पूर्ण मंदिर परिसर का अवलोकन कराया और सिंहस्थ के पहले किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव एवं अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी साथ थे।

पुजारी ने बताया कि खजराना श्री गणेश मंदिर में स्थित अन्न क्षेत्र में भक्तों को प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन कराया जाता है। अन्न क्षेत्र सुबह 11 बजे से शुरू होता है, जो रात्रि तक खुला रहता है। प्रतिदिन हजारों भक्त प्रसादी ग्रहण करते हैं। देव दीपावली पर्व पर बुधवार को पूड़ी, बूंदी और मिक्स सब्जी की प्रसादी बनायी गई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments