Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यराजस्तानएयरटेल का नेटवर्क डाउन: गुड़ामालानी में फोन-इंटरनेट बाधित, रात 12 बजे...

एयरटेल का नेटवर्क डाउन: गुड़ामालानी में फोन-इंटरनेट बाधित, रात 12 बजे तक बहाली संभव – Gudamalani News



गुड़ामालानी शहर और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम करीब 8:30 बजे से एयरटेल की मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाएं बाधित हो गईं। नेटवर्क ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को फोन कॉल करने और इंटरनेट का उपयोग करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

.

इस तकनीकी खराबी से सैकड़ों एयरटेल उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। मोबाइल इंटरनेट के साथ-साथ एयरटेल फोन सेवा और एयरटेल ब्रॉडबैंड सर्विस भी ठप पड़ गई, जिससे नेट से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य रुक गए।

कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, एयरटेल के स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर ने समस्या की पुष्टि की है।

एयरटेल के डिस्ट्रीब्यूटर हनुमान देवासी ने बताया कि यह एक तकनीकी समस्या है। उन्होंने जानकारी दी कि गुड़ामालानी, आलपुरा, रामजी का गोल और आसपास के क्षेत्रों में शाम 8:30 बजे से सेवाएं बाधित हुई हैं। देवासी ने उम्मीद जताई कि सेवाएं लगभग रात 12 बजे तक बहाल हो जाएंगी, जिससे कुल मिलाकर तीन से चार घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहेंगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments