Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनोएडा में छात्रों के 2 गुटों में मारपीट: यूनिवर्सिटी के कैंपस...

नोएडा में छात्रों के 2 गुटों में मारपीट: यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच – Noida (Gautambudh Nagar) News


गौतम बुद्ध नगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के कैंपस में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के दौरान कैंपस में लात-घूंसे चले, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर हमला करते और धक्का-मुक्की करते साफ नजर आ रहे हैं। इसमें सिक्योरिटी गार्ड्स को बीच-बचाव की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है, लेकिन छात्र नहीं रुके।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लगभग तीन-चार दिन पुराना है और यूनिवर्सिटी परिसर के भीतर का ही है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्षों के छात्रों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments