Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यबिहारबक्सर में नहर के पास मिला मजदूर का शव: नाक से...

बक्सर में नहर के पास मिला मजदूर का शव: नाक से निकला था खून, दांत टूटे मिले, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई – Buxar News



बक्सर के बलुआ गांव में शनिवार दोपहर छोटी नहर के पास मजदूर का शव मिला। मृतक की पहचान जोकही गांव निवासी राजेन्द्र गोंड़ (55) के रूप में हुई है।

.

मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव की स्थिति से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के नाक से खून निकल रहा था। उसके दांत भी टूटे हुए मिले हैं। ये निशान किसी झगड़े या हमले की ओर इशारा कर रहे हैं।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह सुनियोजित हत्या थी या अन्य कारणों से मौत हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments