Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानश्रीश्री रविशंकर की आज श्रीगंगानगर में महासत्संग: बीडीआईएस स्कूल में होगा...

श्रीश्री रविशंकर की आज श्रीगंगानगर में महासत्संग: बीडीआईएस स्कूल में होगा ‘शिवोत्सव’ कार्यक्रम, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से हजारों भक्त आएंगे – Sriganganagar News



श्रीगंगानगर में आज (रविवार) को आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘शिवोत्सव’ का आयोजन होगा। जिसमें आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर आएंगे। कार्यक्रम हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर रोड स्थित ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल में होगा। यह पहला अवसर

.

बीडीआईएस स्कूल में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भक्तों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही एंट्री मिलेगी। महासत्संग में युवाओं को मानसिक तनाव से मुक्ति, जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को ध्यान करने और अध्यात्म के रहस्यों को जानने का अवसर भी मिलेगा। इस महासत्संग में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों से हजारों भक्तों व अनुयायियों के आने की संभावना है।

आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर डॉ. मीतू शर्मा ने बताया- कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए 12 बीघा भूमि पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। महासत्संग के लिए 36×60 फीट का स्टेज व 100 फीट लंबा रैंप तैयार किया गया है। इस ‘शिवोत्सव’ महासत्संग की शुरुआत ‘सुमेरु संध्या’ से होगी।

इस सुमेरु संध्या में बीकानेर के जितेंद्र सारस्वत और उदयपुर के प्रवीण महत्ता के अलावा श्रीगंगानगर के स्थानीय कलाकार सुरेंद्र चौधरी और बबीता भी भक्ति गीतों की परफॉर्मेंस देंगे। इसके साथ ही महासत्संग में आर्ट ऑफ लिविंग के ‘इंट्यूशन’ (अंर्तृज्ञान) के 300 बच्चों द्वारा सामूहिक प्रदर्शन होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments