Wednesday, June 17, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo X300 Series की भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, ये...

Vivo X300 Series की भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, ये फीचर्स भी होंगे खास


Image Source : VIVO INDIA/X
वीवो एक्स300 सीरीज

Vivo X300 Series: वीवो एक्स300 series भारत में अगले महीने लॉन्च होने वाली है और कंपनी ने इस बात का ऐलान शनिवार 14 नवंबर को कर दिया है। इस Vivo X300 series लाइनअप में दो मॉडल आने की उम्मीद जताई जा रही है Vivo X300 और Vivo X300 Pro, और ये दोनों ही मॉडल Zeiss ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएंगे। कंपनी ने 13 अक्टूबर को चीन में अपने फ्लैगशिप फोन लॉन्च किए और उसी महीने ग्लोबल लॉन्च भी किया। गौरतलब है कि वीवो ने कन्फर्म किया है कि X300 सीरीज भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में आएगी और इसमें कुछ फोन खास लाल रंग में कस्टमर्स को मिलेंगे।

Vivo X300 Series की भारत में लॉन्च तारीख

Vivo X300 और Vivo X300 Pro भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और ये यहां 2 दिसंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे। हालांकि अभी कंपनी ने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि ये एक डेडीकेटेड लॉन्च इवेंट के जरिए भारत में दस्तक देंगे या इनका सॉफ्ट लॉन्च होगा। अगर ये डेडीकेटेड लॉन्च इवेंट के जरिए आते हैं तो आप वीवो एक्स 300 सीरीज के लॉन्च को इसके सोशल मीडिया हैंडल और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

3nm मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 चिपसेट पर ऑपरेट होगी वीवो एक्स300 सीरीज

भारत में वीवो एक्स300 सीरीज 3nm मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 चिपसेट पर ऑपरेट होगी, जिसे प्रो इमेजिंग VS1 चिप और V3+ इमेजिंग चिप के साथ जोड़ा जाएगा। ये हैंडसेट एंड्रॉइड 16-आधारित ओरिजिनओएस 6 पर चलेंगे। कंपनी ने X300 सीरीज़ के लिए टेलीफोटो एक्सटेंडर किट के लाने का भी ऐलान किया है। इसमें Zeiss 2.35x टेलीकन्वर्टर लेंस शामिल हैं,जो इमेज की क्लैरिटी से समझौता किए बिना एक्सटेंडेड ऑप्टिकल जूम को क्रिएट करते हैं। 

कैमरा के संग होंगे कई खास फीचर्स

कैमरे की बात करें तो Vivo X300 Pro में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कन्फर्म हो चुकी है। इसमें 50-मेगापिक्सल (f/1.57) Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल (f/2.0) Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 200-मेगापिक्सल (f/2.67) HPB APO टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। हैंडसेट में आगे की तरफ 50-मेगापिक्सल (f/2.0) Samsung JN1 सेल्फी कैमरा होने की भी जानकारी दी गई है।

इस बीच, स्टैंडर्ड मॉडल में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 200-मेगापिक्सल (f/1.68) HPB मेन कैमरा, OIS के साथ 50-मेगापिक्सल (f/2.57) Sony LYT-602 टेलीफोटो कैमरा और 50-मेगापिक्सल (f/2.0) Samsung JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल (f/2.0) सैमसंग JN1 फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी होगा।

यह भी पढ़ें

क्या स्मार्टफोन हो जाएंगे महंगे? Oppo, Vivo, OnePlus, Xiaomi जैसे ब्रांड्स की बढ़ी टेंशन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments