Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यराजस्तानबड़ी चौपड़ से रामगढ़ मोड़ तक 3 किमी में 18 रोड कट,...

बड़ी चौपड़ से रामगढ़ मोड़ तक 3 किमी में 18 रोड कट, 100 मीटर दायरे में 3 कट, नतीजा- ट्रैफिक जाम-हादसे – Jaipur News



राजधानी में जेडीए और नगर निगम की ओर से सड़कें बनाई जा रही हैं। इस दौरान ठेकेदार और अधिकारी मनमर्जी से रोड कट छोड़ रहे हैं, जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम रहता है और हादसे हो रहे हैं। जेडीए में पिछले दिनों हुई ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में अवैध रोड कट बंद

.

जेडीए का नियम…आबादी वाले क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश और जंक्शन (तिराहा) होने पर रोड कट छोड़ा जाता है। 3 तीन किमी क्षेत्र में 10 रोड कट जरूरी है। जोन-ए में आठ रोड कट नियमों के विपरीत बने हैं। यहां न तो जंक्शन है और ना ही ट्रैफिक पुलिस ने सिफारिश की है।

सड़क बनाने के दौरान मनमानी, नियमों की अनदेखी

परकोटे में मनमानी से रोड कट छोड़े जा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण जोरावर सिंह गेट से रामगढ़ मोड़ तक छोड़े गए रोड कट हैं। जोरावर सिंह गेट से रामगढ़ मोड़ तक की दूरी डेढ़ किमी है, इसमें 10 रोड कट हैं। ये सभी खुले हुए हैं। यहां पर ट्रैफिक भार भी रहता है। ये रोड कट अधिकतर बड़े शोरूम के सामने बने हुए हैं। शोरूम में आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए ही काम आते हैं। वहीं बड़ी चौपड़ से जोरावर सिंह गेट की दूरी 1.45 किमी है। इसमें आठ रोड कट हैं। तीन अस्थायी तौर पर बंद कर दिए।

प्रभावशाली लोगों का हस्तक्षेप

रोड कट छुड़वाने में जोरावर सिंह गेट, रामगढ़ मोड़-जलमहल क्षेत्र के प्रभावशाली लोग और बीजेपी के नेता शामिल है। ट्रैफिक पुलिस ने 3 माह पहले रामगढ़ मोड़ चौराहे से 200 मीटर आगे रोड कट बंद किया था। इसको बंद कराने में भी भाजपा के किसी नेता का हाथ है। पास में मस्जिद है, जिसमें लोग नमाज के लिए आते हैं। इन्हें निकलने के लिए यू टर्न लेना पड़ रहा है।

ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश व जंक्शन पर ही रोड कट जरूरी

ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश और जंक्शन (तिराहा) पर रोड कट छोड़ा जाता है। कोई अवैध रोड कट है तो सर्वे करवाकर बंद करेंगे। -प्रशांत शर्मा, एक्सईएन, जोन- ए

रामगढ़ मोड़ चौराहे पर बढ़ा ट्रैफिक, हादसे भी हो रहे

रामगढ़ मोड से जलमहल के बीच में 25 कॉलोनियों में 50 हजार लोग रहते हैं। डेढ़ किमी में मात्र 3 रोड कट छोड़े हैं। इसमें से एक पुलिस लाइन के सामने है। लोगों के लिए दो ही रोड कट हैं, जबकि सड़क 90 फीट चौड़ी है। चौथा रोड कट रामगढ़ मोड़ चौराहे से जलमहल की तरफ 200 मीटर दूरी पर था। ट्रैफिक पुलिस ने 4 महीने पहले बंद कर दिया। इससे अब रामगढ़ मोड़ चौराहे पर ट्रैफिक जाम रहता है। जलमहल की तरफ से आने वाले कॉलोनी के लोगों को रॉन्ग साइड जाना पड़ता है। इससे हादसे भी हो रहे हैं।

रामगंज मोड़ चौराहा से जलमहल तक पहले 4 कट थे। इसमें से एक कट 3 माह पहले बंद कर दिया गया। अब यहां रोज ट्रैफिक जाम होता है। रॉन्ग साइड से वाहन आते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments