Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशउम्र- 37 साल, चोरी- 38 और एफआईआर- 54: गुना का शातिर...

उम्र- 37 साल, चोरी- 38 और एफआईआर- 54: गुना का शातिर पल भर में चटका देता है ताले; 16 साल का होते ही पहली वारदात – Guna News


37 साल की उम्र में 38 चोरी और 54 FIR…सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन गुना के शातिर चोर धारत लोधी का यही क्रिमिनल रिकॉर्ड है। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उसे पकड़ पाई है। धारत पर चोरी के अलावा हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट, SC-ST एक्ट, आर्म्स एक्ट, राज्य

.

धारत लोधा ने 16 साल की उम्र में पहली चोरी की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धारत को स्मैक की लत है और उसका भाई राजकुमार लोधा भी स्मैक का आदी है और चोरी करता है। धारत ताले तोड़ने में माहिर है और चुटकियों में ताला तोड़ देता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि उसने यूनिवर्सिटी के ऑफिस का ताला कितनी आसानी से तोड़ दिया था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी धारत लोधा पर कोतवाली और कैंट थाने में कुल 54 केस दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थानों में भी केस दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। उस पर पहला केस 2004 में चोरी का दर्ज हुआ। इसके बाद लगभग हर वर्ष उस पर चोरी सहित अन्य कई धारों में मामले दर्ज होते रहे।

30 अक्टूबर को धारत चोरी करते हुए सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ था।

सबसे पहले मामला जान लीजिए…कैसे पकड़ में आया

भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले रविनंदन पुत्र वीर सिंह धाकड़ ने 30 अक्टूबर को कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत कॉम्प्लेक्स में महाकौशल विश्वविद्यालय जबलपुर की गुना ब्रांच का ऑफिस है, जहां वे काम करते हैं। 29 अक्टूबर की शाम को वे ऑफिस बंद करके घर चले गए थे।

अगली सुबह जब वे ऑफिस पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि शटर के ताले टूटे हुए थे। अंदर काउंटर में रखे कुछ नकदी रुपए और एक मोबाइल गायब था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑफिस में घुसकर चोरी कर ली थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी की यह घटना ऑफिस में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई थी।

कैंट पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अपने मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी संसाधनों की मदद से अज्ञात आरोपी की पहचान करने की कोशिश की। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने धारत पुत्र रामलाल लोधा (उम्र 37 वर्ष, निवासी चांदशाह वली रोड़ उमरिया) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, धारत ने ऑफिस से 5 हजार रुपए और एक मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी धारत लोधा को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी के दौरान चेहरे को गमछे से बांधकर घुसा था धारत।

चोरी के दौरान चेहरे को गमछे से बांधकर घुसा था धारत।

16 साल की उम्र में पहली चोरी

आरोपी धारत लोधा (37 वर्ष) के माता-पिता नहीं हैं। उसने एक महिला को पत्नी के रूप में रखा हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर पहला मामला वर्ष 2004 में दर्ज हुआ था। उस समय धारत की उम्र लगभग 16 वर्ष थी। नाबालिग रहते हुए ही उसने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद वह लगातार वारदातें करता रहा। इसके अलावा, ऐसे अनगिनत मामले होंगे, जिनकी शिकायत ही नहीं होती। वह किसी भी घर, दुकान या गोदाम को भी निशाना बना लेता था।

आरोपी धारत ताले चटकाने और घरों में घुसने में माहिर है। वह चुटकियों में ताले चटका देता है। यूनिवर्सिटी के ऑफिस में चोरी का जो CCTV सामने आया है, उसमें भी साफ देखा जा सकता है कि उसने चुटकियों में शटर का ताला चटका दिया। इसके बाद शटर को एक तरफ से मोड़कर ऊपर किया और उसके अंदर चला गए। वह सेंट्रल लॉक वाले दरवाजे भी आसानी से खोल लेता है और उसके अंदर घुस जाता है।

कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि फिलहाल यूनिवर्सिटी ऑफिस में चोरी के मामले में धारत लोधा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उसे जेल भेज दिया गया है। धारत पर कैंट और कोतवाली में ही लगभग 60 मामले दर्ज हैं।

शटर को एक साइड से उठाकर अंदर घुस जाता था धारत लोधी।

शटर को एक साइड से उठाकर अंदर घुस जाता था धारत लोधी।

अब जानिए…आरोपी धारत लोधा द्वारा की तीन चोरियां

  1. दुकान से 80 साड़ियां चुराईं (22 जुलाई 2019): उदासी आश्रम के पास रहने वाले सतवीर ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी सदर बाजार बंसल मार्केट में बजरंग साड़ी सेंटर नाम की दुकान से 80 महंगी साड़ियां और गल्ले में रखे 70,000 रुपए चोरी हो गए। पुलिस ने जांच के बाद धारत लोधा को गिरफ्तार किया।
  2. दिनदहाड़े घर में घुसकर गहने चुराए (11 जुलाई 2019): नई सड़क निवासी प्रदीप खंडेलवाल ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह बाजार गया हुआ था, तब उसके घर से उसकी पत्नी के गहने (दो जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने की चेन) और लगभग 15-16 हजार रुपए चोरी हो गए। पुलिस ने धारत को गिरफ्तार किया।
  3. घर के सामने रखी कार चुराई (21 अगस्त 2022): विनय गुप्ता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसके ससुर मुन्नालाल जैन की मारुति स्विफ्ट कार, जो दुर्गा कॉलोनी स्थित उनके घर के बाहर खड़ी थी, चोरी हो गई। किरायेदार ने उन्हें बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है और कार गायब है। पुलिस ने जाँच के बाद धारत लोधा को गिरफ्तार किया।

कोर्ट में पेश किया, आरोपी को जेल भेजा

कैंट थाना प्रभारी TI अनूप भार्गव ने बताया कि फिलहाल जिला पंचायत परिसर स्थित यूनिवर्सिटी के ऑफिस में चोरी के मामले में धारत लोधा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। धारत पर कैंट और कोतवाली में ही लगभग 60 मामले दर्ज हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments