भोजपुर में आलू कारोबारी का घर में लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। परिजन के अनुसार आत्महत्या की है। मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राम नारायण राय का 35 वर्षीय बेटा संतोष कुमार है। जो पहले ट्रक भी चलाता था।
.
स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। संतोष नवादा थाना क्षेत्र के आर्यपुरी कॉलोनी पकड़ी मोहल्ले में अपना मकान बनाकर रहता था।
कमरे में कारोबारी का लटका शव।
पिता से अलग रहता था बेटा
मृतक के पिता राम नारायण राय ने बताया कि मैं गांव पर रहता हूं। मेरा बेटा संतोष कुमार राय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ आरा के आर्यपुरी कॉलोनी पकड़ी मोहल्ले में अपना मकान बना कर रहता था। मुझे सूचना मिली कि उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।
सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया।

पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया पोस्टमॉर्टम।
आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं
व्यापारी ने आत्महत्या क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने 3 भाई और एक बहन में छोटा था।
उसके परिवार में पत्नी सोमी देवी और एक 8 साल का बेटा मिक्की कुमार है।

