सांकेतिक फोटो
जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से बंद कर दिया जाएगा या यूं कहें कि कल आवेदन करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधितक लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें।
- इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक
जेईई मेन 2025 सेशन 1 के आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा XII / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2026 में 12वीं कक्षा/ समकक्ष कक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं। बता दें कि जेईई (मेन) – 2026 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर विजिट कर सकते हैं।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 की कब होगी परीक्षा?
जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21 से 30 जनवरी के बीच किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-

