Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशललितपुर में चलती ट्रेन से यात्री गिरा, घायल: पीड़ित ने कहा-...

ललितपुर में चलती ट्रेन से यात्री गिरा, घायल: पीड़ित ने कहा- किसी ने पीछे से धक्का दिया – Lalitpur News


कुंदन पाल | ललितपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर में शुक्रवार रात एक यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रात करीब 9 बजे हुई।

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी 35 वर्षीय राजेश किसी काम से उरई गए थे। शुक्रवार को वे राप्तीसागर ट्रेन से उरई से ललितपुर लौट रहे थे। ट्रेन जब ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर रुकने वाली थी, उसी दौरान राजेश उतरने के लिए गेट के पास पहुंचे।

राजेश ने बताया कि जब वह उतरने के लिए बोगी के गेट पर खड़े थे, तभी किसी ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया। इसके चलते वह चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments