Monday, May 25, 2026
Homeफूडसर्दी में बनाएं यह बिहारी मिठाई, पंद्रह दिन नहीं होगी खराब! स्वाद...

सर्दी में बनाएं यह बिहारी मिठाई, पंद्रह दिन नहीं होगी खराब! स्वाद एकदम कमाल

Last Updated:

Bihar Famous Dish: बिहार में कई तरह की पारंपरिक मिठाइयां बनाई जाती हैं. उनमें से एक मिठाई ऐसी भी है जिसे एक बार बना लिया जाए तो कम से कम पंद्रह दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है. स्वाद में लाजवाब ये मिठाई बनाना भी बेहद आसान है और यह सभी को पसंद आती है. 

बिहार में पारंपरिक मिठाइयों में पेडूकिया बेहद ही खास है. आम तौर पर तो यह त्योहारों में बनाया जाता है, लेकिन विंटर सीजन में इसका मजा और बढ़ जाता है. सबसे खास बात यह है कि एक बार बनने के बाद इसे दस से पंद्रह दिन तक एयरटाइट डब्बे में सुरक्षित रखा जा सकता है.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

पेडूकिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लें. इसमें मोयन के रूप में तेल या घी डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है. इसके बाद पानी की मदद से मैदे को हल्का कड़ा गूंथ लें और फिर इसे ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें. इस से मैदा सेट हो जाता है और इस से पेडुकिया कुरकुरा बनता है.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

इसकी फिलिंग बनाने के लिए सूजी और दो चम्मच आटे को एकसाथ छान लें. अब कढ़ाई में थोड़ा देसी घी गर्म कर सूजी और आटे को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भुन लें. सूजी जब हल्की सुनहरी और खुशबूदार हो जाए, तब गैस बंद कर इसे अच्छी तरह ठंडा होने के लिए रख दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

अब इस भुने हुए मिश्रण में इलायची पाउडर, किशमिश, कद्दूकस नारियल और चीनी मिला दें. अब गूंथे हुए मैदे की लोई बनाई जाती है. इन्हें पूड़ी के आकार में बेल लें. पूड़ी के बीच में तैयार फिलिंग को रख लें फिर इसके किनारों पर थोड़ा सा पानी लगाकर इसे अच्छी तरह चिपका दें. ऐसे तो आम तौर पर इसे बनाने के लिए सांचे का इस्तेमाल किया जाता है पर आप हाथों से भी उसमें घुमावदार डिजाइन बना सकते हैं.

Bihar special Food, special Recipe of Bihar, बिहार का जायकेदार खाना, बिहार का फेमस खाना, Food, food ideas, home tips, food tips, Local 18, Jamui, Bihar

कड़ाही में घी या रिफाइंड ऑयल गर्म कर लें. फिर इसमें एक-एक कर धीमी से मध्यम आंच पर पेडूकिया को सुनहरा होने तक तल लें. तलने के बाद इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. फिर एयरटाइट डब्बे में भरकर रख दें. एक बार बनाने पर यह कम से कम दस से पंद्रह दिन तक रखी जा सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में बनाएं यह बिहारी मिठाई, पंद्रह दिन नहीं होगी खराब! स्वाद एकदम कमाल

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments