Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसहारनपुर में मालगाड़ी से जीजा-साले की मौत: स्टेशन पर ट्रेन से...

सहारनपुर में मालगाड़ी से जीजा-साले की मौत: स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक का पैर कटा – Saharanpur News


तारिक सिद्दीक़ी| सहारनपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर में सोमवार शाम को रेलवे से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोग प्रभावित हुए। एक घटना में मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर कट गया।

पहली घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के पेपर मिल रेलवे फाटक और शेखपुरा ओवरब्रिज के बीच हुई। यहां रेलवे ट्रैक पर बैठे दो युवक सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गांव शेखपुरा निवासी अरमान (22) और सिकंदर (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे और दोनों शादीशुदा थे, जिनके एक-एक बच्चा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।

मालगाड़ी के लोको पायलट ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ट्रैक पर बैठे युवकों को देखकर लगातार हॉर्न बजाया था, लेकिन वे ट्रैक से नहीं हटे। देहात कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।

दूसरी घटना सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई। सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ते समय देवबंद निवासी मनोज चौहान का पैर फिसल गया। वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर कट गया।

गंभीर रूप से घायल मनोज को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

दोनों हादसों के बाद जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ट्रैक पर बैठे दोनों युवक नशे की हालत में थे। इन घटनाओं ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर लापरवाही और चलती ट्रेन में चढ़ने के खतरे को उजागर किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments