Tuesday, September 22, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआगरा में गणेश पंडाल पर 20 लड़कों ने किया पथराव-VIDEO: माहौल...

आगरा में गणेश पंडाल पर 20 लड़कों ने किया पथराव-VIDEO: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, फोर्स तैनात – Agra News




आगरा थाना सदर क्षेत्र के शहजादी मंडी में रविवार रात करीब 11 बजे गणेश पंडाल पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। 20-25 लड़कों ने पंडाल में बैठे युवकों पर हमला कर पथराव कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि हमलावरों ने पंडाल में बैठे लड़कों की पिटाई की। शोर सुनकर स्थानीय लोग जुटे तो दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। लोगों को आता देख हमलावर भागने लगे, लेकिन दो युवक पकड़ में आ गए। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि ये लड़के इससे पहले रकाबगंज और कैंट में गणेश उत्सव के दौरान भी मारपीट करके आए थे। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को पंडाल में जागरण था, तभी से बाहरी लड़के स्थानीय लड़कों से झगड़ रहे थे। मना करने पर भी नहीं माने और रविवार रात 25 लड़कों को लेकर लाठी-डंडे और पथराव करने आ गए। जागरण में हुआ था विवाद
प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि शनिवार की रात गणेश उत्सव में जागरण का कार्यक्रम रखा गया था। तभी कुछ बाहरी लड़के स्थानीय लड़कों से उलझ गए थे। कई बार समझाने और मना करने के बावजूद वे नहीं माने। उसी बात को लेकर रविवार रात वे करीब 25 लड़कों को लेकर लाठी-डंडे लेकर पंडाल पर हमला करने आ गए और सड़क पर पथराव किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments