Monday, September 21, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशभदोही में 15 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार: आरोपी के घर...

भदोही में 15 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार: आरोपी के घर से सोने-चांदी के गहने और 930 रुपए बरामद – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News




भदोही पुलिस ने 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी अर्पित अग्रहरि को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से सोने-चांदी के गहने और 930 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कंसापुर स्थित काशीराम आवास में रेशमा उर्फ आपा के घर और होली के दिन भिदिउरा निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर चोरी करने की बात कबूल की है। पहला मामला ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के कंसापुर स्थित काशीराम आवास का है। यहां रेशमा उर्फ आपा पत्नी महताब के घर चोरी हुई थी। इस संबंध में शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया था। दूसरा मामला होली के दिन भिदिउरा निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर हुई चोरी का है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने सोमवार को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की देखरेख में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार को ज्ञानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ सूचना मिलने पर अर्पित अग्रहरि को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुरेश उर्फ बबलू अग्रहरि के बेटे अर्पित के रूप में हुई है। वह काशीराम आवास, ब्लॉक नंबर-62, ज्ञानपुर का निवासी है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घर से बरामद हुए सोने-चांदी के गहने पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अर्पित ने रेशमा उर्फ आपा के घर से चोरी किए गए गहने अपने घर में छिपाकर रखने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर बंद मकान का ताला खुलवाकर गहने बरामद किए गए। बरामद सामान में पीली धातु के तीन कील, एक छोटी नथिया, दो सेट झाले, एक टीका, सहारा चेन के साथ एक जोड़ा, मोती की माला वाला एक मंगलसूत्र और पीले रंग का पानी चढ़ा हुआ एक झूमर शामिल है। सफेद धातु के दो अंगूठी, एक सिकड़ी और एक जोड़ा पाजेब भी बरामद हुए। इसके अलावा 930 रुपये नकद मिले। होली पर चोरी का माल बेचकर मिली रकम खर्च की पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अर्पित ने होली के दिन अपने साथियों के साथ अनिल कुमार गुप्ता के घर चोरी करने की बात भी कबूल की। उसने बताया कि उस चोरी के माल को बेचकर मिली रकम मौज-मस्ती में खर्च कर दी थी और उसके पास केवल 930 रुपये बचे थे। पुलिस के मुताबिक, इनाम घोषित होने के बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments