Friday, July 31, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशहथियार बनाने वाले सिकलीगर समुदाय के 12 युवक बनेंगे टीचर: कट्टा...

हथियार बनाने वाले सिकलीगर समुदाय के 12 युवक बनेंगे टीचर: कट्टा बनाकर सोशल मीडिया पर बेचते थे; धार में SP-कलेक्टर ने योजना बनाकर दी नौकरी – Dhar News


अतिथि शिक्षक के रूप में मिला रोजगार; एक की हुई नियुक्ति।

धार में एसपी मनोज कुमार सिंह की पहल पर सिकलीगर समुदाय के 13 युवकों को अतिथि शिक्षक बनाया जा रहा है। दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाला यह समुदाय पीढ़ियों से हथियार बनाने का काम करता आया है। वर्तमान में कुछ लोग 500 रुपए की लागत से देसी पिस्टल और रि

.

धार के DIG और SP मनोज कुमार सिंह ने समुदाय के प्रमुख लोगों से संवाद कर एक व्यापक पुनर्वास योजना बनाई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के बेहतर अवसर देने की योजना है। जिला कलेक्टर से चर्चा कर शिक्षा विभाग को समुदाय के योग्य युवाओं को अतिथि शिक्षक के रूप में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

चयनित युवकों में शामिल हैं-

गंधवानी ब्लॉक से चार युवक: – नानकसिंह (पिता सुरेंद्र सिंह छाबड़ा) – राहुल सिंह (पिता दिलीप सिंह छाबड़ा) – विजेंद्र सिंह (पिता बच्चरन सिंह छाबड़ा) – चंदन (पिता सतपाल सिंह छाबड़ा)

उमरबन ब्लॉक से दो युवक: – राजवीर सिंह (पिता राजकुमार सिंह पंजाबी) – प्रगट सिंह (पिता पवन सिंह पंजाबी बाकानेर)

जिला पंचायत CEO के योगदान से नानकसिंह छाबड़ा की नियुक्ति शासकीय विद्यालय में हो चुकी है।

मनावर ब्लॉक से पांच युवक: – जसप्रीत सिंह (पिता मगन सिंह भाटिया) – उजागर सिंह (पिता दान सिंह भाटिया) – दादा सिंह (पिता पवन सिंह भाटिया) – राजदीप सिंह (पिता मगन सिंह भाटिया) – जयदीप सिंह (पिता जेल सिंह भाटिया)

धामनोद ब्लॉक से दो युवक: – राजवीर सिंह (पिता प्रधान सिंह भाटिया) – आकाश (पिता प्रताप सिंह भाटिया)

एक की हुई नियुक्ति, 12 युवकों की प्रक्रिया जारी जिला पंचायत CEO अभिषेक चौधरी के विशेष योगदान से नानकसिंह छाबड़ा की नियुक्ति शासकीय विद्यालय में हो चुकी है। शेष 12 युवकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। सिकलीगर समुदाय ने इस पहल के लिए SP मनोज कुमार सिंह और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments