Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यदिल्लीMP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: यूपी में...

MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: यूपी में शिमला से ज्यादा सर्दी, पारा 4.5°C पहुंचा; दिल्ली में 500 फ्लाइट लेट, 14 कैंसिल


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Photos Update; MP UP Cold Wave | Rajasthan Bihar Kashmir Himachal Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में पड़ाहों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में तेज सर्दी पड़ रही है। मध्य प्रदेश में सोमवार रात 25 शहरों का तापमान 10° सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश में 26 जिले शिमला से ज्यादा ठंडे रहे। बाराबंकी में सोमवार रात पारा 4.5°C दर्ज हुआ। इटावा, शाहजहांपुर, कानपुर और बुलंदशहर में 7 डिग्री से कम तापमान रहा। 48 घंटे में सर्दी से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 9 शहरों में 8वीं तक के स्कूल आज बंद किए गए हैं।

उत्तराखंड के नैनीताल में कल 6°C और हिमाचल के शिमला में 11°C पारा रिकॉर्ड हुआ। जम्मू के पहाड़ी इलाकों में दो दिनोंं से बर्फबारी का दौर जारी है। इसके कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। गुलमर्ग का तापमान -2.0°C रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। इसके कारण IGI एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट देरी से ऑपरेट हुईं। साथ ही 14 फ्लाइट कैंसिल की गईं, जिसमें 6 आने वाली और 8 जाने वाली फ्लाइट शामिल थीं। इनमें कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट भी थीं।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग मंगलवार सुबह बर्फ की चादर से ढंका नजर आया।

जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग मंगलवार सुबह बर्फ की चादर से ढंका नजर आया।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद पहाड़ियां बर्फ से ढंक गईं।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद पहाड़ियां बर्फ से ढंक गईं।

कश्मीर के गुलमर्ग में पिछले दो दिनों से बर्फबारी के कारण सोमवार को तापमान -2.0°C रहा।

कश्मीर के गुलमर्ग में पिछले दो दिनों से बर्फबारी के कारण सोमवार को तापमान -2.0°C रहा।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते एक हफ्ते से घना कोहरा छा रहा है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते एक हफ्ते से घना कोहरा छा रहा है।

राजस्थान के दौसा में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से कम रही।

राजस्थान के दौसा में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से कम रही।

दिल्ली के इंडिया गेट पर कोहरे के बीच मंगलवार को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल हुई।

दिल्ली के इंडिया गेट पर कोहरे के बीच मंगलवार को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल हुई।

राज्यों में अगले 3 दिन के मौसम का हाल…

24 दिसंबर: 8 राज्यों में कोहरा, 2 पहाड़ी राज्यों में तेज सर्दी

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की आशंका। विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कोल्ड वेव और तेज सर्दी जारी रहने की संभावना, बर्फबारी-बारिश के आसार।।

25 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार में सुबह और देर रात बहुत घना कोहरा छाने की संभावना।
  • मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी घने कोहरे के हालात बन सकते हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा।

26 दिसंबर: कोहरे की व्यापक पकड़, ठंड कायम

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा बने रहने की संभावना। सुबह के समय हाईवे, रेल और उड़ानों पर असर पड़ सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज सर्दी और शीतलहर की स्थिति जारी।
  • पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी-बारिश से ठंड और बढ़ सकती है।

राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश : 25 शहरों में पारा 10°C से कम, पचमढ़ी सबसे ठंडा; 22 जिलों में घना कोहरा, दतिया-रीवा में 50 मीटर विजिबिलिटी

जबलपुर और मंडला में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। राजधानी भोपाल में हल्की धुंध रही।

जबलपुर और मंडला में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। राजधानी भोपाल में हल्की धुंध रही।

मध्य प्रदेश के कई शहरों में सोमवार की रात तापमान में गिरावट हुई। 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री पहुंच गया। भोपाल और इंदौर में तापमान 8.8 डिग्री रहा। ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 22 जिलों में घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड : 7 जिलों में धुंध, पहाड़ों में पाला गिरा, हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर के लिए चेतावनी, बद्रीनाथ में तापमान -16°C

ऊधम सिंह नगर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

ऊधम सिंह नगर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा का असर बढ़ गया है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पौड़ी के मैदानी इलाकों में हल्की धुंध है। वहीं पहाड़ों में पाला गिरा है, जिससे सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होने से प्रदेशभर में तेज ठंड पड़ रही है। बद्रीनाथ में तापमान -16°C चला गया है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार : पटना-जहानाबाद, जमुई में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर, 7 जिलों में अलर्ट; 4 शहरों का पारा 8°C से नीचे

पटना सहित पूरे बिहार में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कोहरे और कोल्ड डे ने परेशानी और बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह पटना, जहानाबाद, भागलपुर, जमुई और बक्सर में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर से कम रही। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में सुबह और देर रात को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 5 जिलों में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार रात 4 जिलों का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। राजगीर 6.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश : 30 शहरों में भीषण कोहरा, 100 ट्रेनें लेट; 48 घंटे में ठंड से 3 की मौत, क्रिसमस पर बिगड़ा रहेगा मौसम

यूपी में शीतलहर और कोहरे से हालात बिगड़ने लगे हैं। 48 घंटे में ठंड से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत 30 शहर घने कोहरे की चपेट में हैं। कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। 9 शहरों में 8वीं तक के स्कूल मंगलवार को बंद हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में क्रिसमस पर भी मौसम बिगड़ा रहेगा। तापमान 6 डिग्री से 11 डिग्री के बीच रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान : 8 डिग्री गिरा तापमान, सांस लेने में परेशानी, कई शहर कोहरे में छुपे; शीतलहर के कारण बढ़ेगी सर्दी

मंगलवार सुबह जैसलमेर की गड़ीसर लेक कोहरे में छुपी नजर आई।

मंगलवार सुबह जैसलमेर की गड़ीसर लेक कोहरे में छुपी नजर आई।

राजस्थान में घने कोहरे के कारण प्रदूषण बड़ी समस्या बन रहा है। आज भी जैसलमेर, हनुमानगढ़ सहित कई जिले सुबह कोहरे में छुपे नजर आए। यहां ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। इस बीच जैसलमेर, जयपुर, भिवाड़ी सहित कई शहरों में हवा की क्वालिटी भी बेहद खतरनाक रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ शीतलहर की भी आशंका जताई है। सोमवार को भी घने कोहरे के कारण जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर समेत कुछ शहरों में तापमान 2 से लेकर ​8 डिग्री तक गिर गया। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा : 14 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड-डे का अलर्ट, क्रिसमस के बाद ठंड और बढ़ेगी; 1 घंटे तक लेट चल रहीं ट्रेनें

हरियाणा के हिसार में मंगलवार सुबह ग्रामीण इलाकों में कोहरे छाया रहा।

हरियाणा के हिसार में मंगलवार सुबह ग्रामीण इलाकों में कोहरे छाया रहा।

हरियाणा में 26 दिसंबर तक घने कोहरे और कोल्ड-डे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 23 और 24 दिसंबर को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और उत्तर हरियाणा के 14 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है क्रिसमस के बाद सर्दी और बढ़ेगी। हरियाणा में कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ : अंबिकापुर में 5.8° पारा, मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा, यहां न्यूनतम तापमान 8.2°; 2 दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

तस्वीर पेंड्रा इलाके की है जहां मंगलवार सुबह घनी धुंध छाई रही।

तस्वीर पेंड्रा इलाके की है जहां मंगलवार सुबह घनी धुंध छाई रही।

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब और तेज हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के उत्तरी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में विजिबिलिटी काफी कम रहने के आसार हैं। दुर्ग जिले के कुछ स्थानों में शीतलहर चलने का अलर्ट है। सोमवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.8°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments