Wednesday, June 3, 2026
HomeएजुकेशनSSC जीडी कांस्टेबल भर्ती: 25 हजार से ज्यादा वैकेंसी, आवेदन करने की...

SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती: 25 हजार से ज्यादा वैकेंसी, आवेदन करने की लास्ट डेट बहुत करीब


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

अगर आप एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं और अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द ऐसा कर दें। उम्मीदवार, जो आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अप्लाई कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पु्ष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन के लिए सीधा लिंक

कितनी और किन पदों पर है वैकेंसी? 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles और SSF में कुल 25487 पदों(टेंटेटिव) पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • BSF के लिए 616 वैकेंसी
  • CISF के लिए 14595 वैकेंसी 
  • CRPF के लिए 5490 वैकेंसी
  • SSB के लिए 1764 वैकेंसी
  • ITBP के लिए 1293 वैकेंसी
  • AR के लिए 1706 वैकेंसी 
  • SSF के लिए 23 वैकेंसी 

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी 

  • उम्मदीवारों का 10वीं पास होना आवश्यक है। 
  • उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी गई है। 
  • संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments