दुनिया का सबसे तेज एआई चिप
चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे तेज चिप बना लिया है, जो बेहद कम बिजली की खपत में एआई मॉडल को ट्रेन कर सकता है। चीनी वैज्ञानिकों का दावा है कि यह चिप रोशनी से एनर्जी लेकर काम करता है, इसमें बिजली की खपत नाम मात्र की होती है। इसे LightGen AI चिप नाम दिया है, जो कुछ खास कामों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। चीनी वैज्ञानिकों का दावा है कि यह चिप NVIDIA जैसी दिग्गज कंपनियों के GPU से 100 गुना तक बिजली बचा सकता है।
खास काम के लिए होगा यूज
चीनी साइंटिस्ट द्वारा बनाया गया यह चिप GPU के लिए नहीं है बल्कि खास तरह के काम के लिए यूज होगा। बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में यह चिप आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव ला सकता है। AI मॉडल को ट्रेन करने वाले चिप जैसे कि A100 इलेक्ट्रॉन्स के तेज बहाव पर काम करता है। ये एआई चिप बेहद ताकतवर होते हैं और तेजी से कैल्कुलेट कर सकते हैं।
बिजली की होगी बचत
एआई मॉडल को ट्रेन करने वाले चिप यानी GPU का इस्तेमाल वीडियो गेम बनाने, बड़े डेटा पर काम करने के लिए यूज किया जाता है। ये चिप भारी मात्रा में बिजली की खपत करते हैं और जल्दी गर्म हो जाते हैं। इसको बनाने के लिए काफी खर्च करना पड़ता है। चीन ने जो LightGen चिप बनाया है, यह बिजली की जगह फोटोन्स यानी रोशनी पर काम करता है। इसमें रोशनी के टकराव से एनर्जी ट्रांसफर होती है। हालांकि, यह चिप मल्टीटास्किंग के लिए यूज नहीं होता है।
चीन के शंघाई जियाओ टोंग यूनिवर्सिटी और सिंघुआ यूनिवर्सिटी के छात्रों की टीम ने मिलकर इस एआई चिप को बनाया है। यह चिप पूरी तरह से रोशनी पर बेस्ड है और इसमें 20 लाख से ज्यादा फोटॉनिक न्यूरॉन्स हैं, जो इमेज जेनरेशन, स्टाइल ट्रांसफर और 3D इमेज से जुड़े काम के लिए यूज होगा। चीनी रिसर्चर्स का दावा है कि यह NVIDIA के GPU से 10 गुना तेज है और बेहद कम बिजली के खर्च में काम करता है।
यह भी पढ़ें –
गूगल की वॉर्निंग, खतरें में करोड़ों एंड्रॉइड यूजर्स, 30% फोन के लिए नहीं है कोई फिक्स
नए साल पर BSNL का खास ऑफर, इन रिचार्ज के साथ फ्री मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा

