बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में मौजूद परिजन।
नालंदा में सड़क हादसे में घायल एक युवक की मंगलवार की देर रात मौत हो गई। मामला एकंगरसराय थाना क्षेत्र के राम भवन के समीप रेलवे फाटक के पास की है। मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोरमा गांव के रहने वाले मनोरंजन प्रसाद के बेटे (25) सुजीत कुमार क
.
घटना के संबंध में मनोरंजन प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा सुजीत कुमार 23 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे घर से बाइक पर सवार होकर हिलसा कोर्ट एक केस की कंप्रोमाइज के मामले में जा रहा था। इसी बीच एकंगरसराय थाना क्षेत्र के राम भवन के समीप रेलवे फाटक के पास बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज पटना के निजी क्लिनिक में चल रहा था। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
23 दिसम्बर को हुआ था हादसा
हादसे के बाद बोलेरो छोड़कर भागा था ड्राइवर
घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने गाड़ी को पकड़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। सुजीत चार भाइयों में सबसे छोटा था और वह ग्रेजुएशन में पढ़ाई कर रहा था।
वहीं इस मामले में एकंगरसराय थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पटना में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद बुधवार की सुबह परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। वाहन को जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

