Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानगलत बयानबाजी भाजपा की संस्कृति बनी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राधा मोहन...

गलत बयानबाजी भाजपा की संस्कृति बनी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राधा मोहन दास के बयान को लेकर किया पलटवार, कहा- माफी मांगे – Kota News




प्रदेश की सियासत में बयानबाज़ी को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंट महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए इसे अशोभनीय और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी को तुरंत प्रभाव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। गौतम ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान न केवल एक वरिष्ठ नेता का अपमान हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शालीनता पर भी सीधा हमला करते हैं।
राखी गौतम ने अपने बयान में कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद होना सामान्य बात है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर जाकर टिप्पणी करना लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने इसे भाजपा की गिरती हुई सियासी संस्कृति का उदाहरण बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा राजनीतिक संवाद के स्तर को गिराने का काम करती है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के बयान भाजपा नेतृत्व के मानसिक दिवालियापन को दर्शाते हैं। गौतम के अनुसार, राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को मर्यादा के दायरे में रहकर ही आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे। गौरतलब है कि 27 अप्रैल को टोंक में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी नेता राधा मोहन अग्रवाल ने बिना नाम लिए पायलट पर निशाना साधा और उन्हें धोखेबाज बताया। उन्होंने टोंक विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से बीजेपी का गढ़ रहा है लेकिन वर्तमान में यहां एक बाहरी व्यक्ति विधायक बन गया है जिसका एक पैर कांग्रेस में है और एक पैर कहीं ओर। इसी बयान के बाद कांग्रेस अब बीजेपी पर हमलावर होने की कोशिश में है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments