Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू को 86% जनता ने नकारा: भाजपा...

कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू को 86% जनता ने नकारा: भाजपा से अवधेश पप्पू, सपा से सुनील लाला पहली पसंद, जानिए बसपा में कौन मजबूत कैंडिडेट – Lakhimpur-Kheri News




लखीमपुर खीरी की कस्ता विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए भास्कर के सर्वे में मौजूदा विधायक सौरभ सिंह सोनू को जनता ने नकार दिया है। सर्वे के अनुसार, केवल 5 प्रतिशत लोगों ने उन्हें दोबारा विधायक बनाने का समर्थन किया, जबकि 86 प्रतिशत जनता की राय है कि विधायक को दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए। सर्वे में यह भी सामने आया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लोग भाजपा का ही विधायक चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी में एक नए चेहरे की मांग तेज हो गई है। अवधेश कुमार पप्पू को भाजपा उम्मीदवार के रूप में सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, उनके पक्ष में 92 प्रतिशत लोगों ने राय दी। मौजूदा विधायक सौरभ सिंह सोनू को 6 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया, जबकि महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी को 1 प्रतिशत लोग प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं। मौजूदा विधायक को लेकर असंतोष के बावजूद, 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्तर पर भाजपा अभी भी सबसे आगे है। 86 प्रतिशत जनता ने 2027 में भाजपा का विधायक चुनने की इच्छा जताई, जबकि 14 प्रतिशत ने समाजवादी पार्टी और एक प्रतिशत ने बहुजन समाजवादी पार्टी को पसंद किया। समाजवादी पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में सुनील कुमार लाला पहली पसंद बनकर उभरे हैं। 77 प्रतिशत लोगों ने सुनील कुमार लाला को पसंद किया, जबकि 22 प्रतिशत लोगों ने श्रीकृष्ण राज को समर्थन दिया। वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी से जयवीर गौतम को 45 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया, जबकि सरिता को 22 प्रतिशत लोगों ने प्रत्याशी के रूप में चुना। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments