आगर मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास एक निजी यज्ञशाला में हवन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, यज्ञशाला में हवन चल रहा था। इसी दौरान एक यजमान आहुति डाल रहा था कि अचानक अग्नि की लपटें तेज हो गईं। इन लपटों की चपेट में आने से यजमान की धोती में आग लग गई। घटना का वीडियो आया सामने हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और यजमान बाल-बाल बच गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यजमान की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। निजी हवन कुंड बनाकर हो रहा था यज्ञ बताया जा रहा है कि मंदिर के पास पंडितों ने एक निजी हवन कुंड बनाकर यह यज्ञशाला संचालित कर रखी है, जहाँ नियमित रूप से हवन किए जाते हैं। इस घटना के बाद यज्ञशाला में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Source link
यज्ञ के दौरान यजमान की धोती में लगी आग, VIDEO: आगर मालवा में हवन के दौरान हादसा, कोई जनहानि नहीं – Agar Malwa News
RELATED ARTICLES

