Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहारबांका में नए साल पर भीड़, मंदार-ओढ़नी डैम पहुंचे टूरिस्ट: सुरक्षा...

बांका में नए साल पर भीड़, मंदार-ओढ़नी डैम पहुंचे टूरिस्ट: सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सैलानियों ने मनाया जश्न – Banka News


बांका में नए साल के पहले दिन गुरुवार को उत्साह का माहौल रहा।लोगों ने सुबह पूजा-पाठ के बाद परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर नव वर्ष का जश्न मनाया।जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल मंदार पर्वत और ओढ़नी डैम में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स

.

दूर-दराज के इलाकों से लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से यहां पहुंचे। उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता के बीच नव वर्ष का आनंद लिया।

नए साल में लोग मना रहे जश्न, देखें तस्वीरें…

बौसी अनुमंडल क्षेत्र में 100 से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए

नव वर्ष को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठी ने बताया कि बौसी अनुमंडल क्षेत्र में 100 से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए थे। इसके अतिरिक्त,मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की गई थी। यातायात जाम से बचने के लिए वाहनों को डायवर्ट किया गया।

मंदार पर्वत धार्मिक,ऐतिहासिक और पौराणिक दृष्टि से पूरे देश में प्रसिद्ध है। लगभग 750 फीट ऊंचा यह पर्वत तीन धर्मों के संगम स्थल के रूप में जाना जाता है।पुराणों और महाभारत में इसका विशेष उल्लेख मिलता है।

मंदार पर्वत को मथानी बनाकर समुद्र मंथन किया था

मान्यता है कि देवताओं और असुरों ने अमृत प्राप्त करने के लिए मंदार पर्वत को मथानी बनाकर समुद्र मंथन किया था, जिससे कालकूट विष सहित 14 रत्न प्रकट हुए थे।इसी पौराणिक महत्ता के कारण मंदार श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

नव वर्ष के पहले दिन लोगों ने मंदार पर्वत पर चढ़ने के लिए रोपवे का खूब लुत्फ उठाया। पर्वत की तलहटी से लेकर शिखर तक सैलानियों की लंबी कतारें देखी गईं।पूरे क्षेत्र में चहल-पहल और उत्सव का माहौल बना रहा।

पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही

लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पापहरणी सरोवर में लोगों ने नौका विहार का आनंद लिया।ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।

ओढ़नी डैम भी नए साल के जश्न का एक प्रमुख केंद्र रहा। यहां की हरी-भरी वादियां, विशाल जल क्षेत्र और प्राकृतिक नजारों ने सैलानियों को खूब आकर्षित किया। पिकनिक मनाने आए लोगों ने बोटिंग,स्विमिंग पूल और रिसॉर्ट की सुविधाओं का जमकर आनंद लिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments