Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक: सिवनी में दंपती...

नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक: सिवनी में दंपती और दो बच्चों की मौके पर मौत; नववर्ष मनाने​​​​​​​ ससुराल जा रहे थे – Seoni News


नववर्ष के पहले दिन सिवनी के कुरई में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लाेगों की मौत हो गई। गुरुवार रात जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिड्डीटेक के पास उनकी बाइक एक खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लि

.

नववर्ष मनाने ससुराल जा रहे थे

खवासाटोला गांव निवासी परमानंद बरकड़े (45) पत्नी गीता बरकड़े (38), आठ वर्षीय बेटी माही और चार वर्षीय बेटे दीपांशु के साथ बाइक (एमपी22जेडसी2632) से दरगढ़ा गांव स्थित अपने ससुराल नववर्ष मनाने जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।

देखें हादसे की 3 तस्वीरें…

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक की तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार ट्रक को समय पर नहीं देख पाया।

बाइक की तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार ट्रक को समय पर नहीं देख पाया।

पुलिस ने सभी के को पीएम के लिए भेजा है।

पुलिस ने सभी के को पीएम के लिए भेजा है।

चारों की मौके पर ही मौत

बरघाट एसडीओपी ललित गठरे ने बताया कि ट्रक का इंजन खराब होने के कारण फोरलेन किनारे खड़ा किया गया था। ट्रक पर इंडिकेटर भी लगाए गए थे, लेकिन अंधेरा और बाइक की तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार ट्रक को समय पर नहीं देख पाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुरई पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार सुबह सभी का पीएम किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गांव में शोक

परमानंद बरकड़े अपने परिवार के साथ नववर्ष मनाने ससुराल जा रहे थे। इस हादसे से खवासाटोला और दरगढ़ा गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर खड़े वाहनों की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments