Wednesday, June 3, 2026
Homeदेश2026 में घूम आइए भारत की इन खूबसूरत वादियों में, ऊंची पहाड़ियों...

2026 में घूम आइए भारत की इन खूबसूरत वादियों में, ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ से लदे पेड़ों को देखकर खुश हो जाएगा दिल


Last Updated:

भारत में बर्फबारी देखने के लिए जनवरी का महीना सबसे बेहतरीन माना जाता है. यह महीने में सर्दी अपने चरम पर होती है और हिमालय की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फ से लेकर भारी बर्फबारी तक का नजारा देखने को मिलता है. अगर आप इस सर्दी में बर्फ का आनंद लेना चाहते हैं, तो इन 5 जगहों पर जाने की तैयारी कर लें.

कुलमार्क, जम्मू & कश्मीर- कुलमार्क 2,650 मीटर ऊंचाई पर स्थित है. ये जगह जनवरी में भारी बर्फबारी के लिए मशहूर है. यहां की ‘कुलमार्क कॉन्डोला’ दुनिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक है, जो बर्फ से ढके पहाड़ों का अद्भुत दृश्य दिखाती है.

औली, उत्तराखंड- औली को भारत की ‘स्कीइंग राजधानी’ कहा जाता है. 2,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह जनवरी में बर्फ से पूरी तरह ढक जाती है और स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है.

सोनमर्ग और पहलगाम, जम्मू & कश्मीर- सोनमर्ग और पहलगाम भी बर्फ देखने के लिए बेहतरीन जगहें हैं. ये दोनों जगहें कुलमार्क की तुलना में ज्यादा शांत हैं और बर्फ से ढकी घाटियों और पाइन के जंगलों के लिए जानी जाती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लाचुंग और युमथांग घाटी, सिक्किम- सिक्किम का यह क्षेत्र ‘बर्फ का राज्य’ कहा जाता है. 3,000 मीटर से ऊंची युमथांग घाटी को “फूलों की घाटी” भी कहा जाता है. जनवरी में यहां भारी बर्फबारी होती है.

कुफरी, हिमाचल प्रदेश- शिमला के पास स्थित कुफरी भी जनवरी में बर्फबारी के लिए मशहूर है. यहां बर्फ देखने के कई अवसर हैं और यह बर्फ प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ से लदे पेड़, जनवरी में घूमने के लिए बेस्ट 5 जगह



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments